करुण नायर ने छोड़े श्रेयस अय्यर के 2 कैच, अश्विन ने टीम मैनेजमेंट को ठहराया जिम्मेदार; केएल राहुल वजह
करुण नायर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अहम समय पर श्रेयस अय्यर के दो कैच टपकाए थे, जिस वजह से उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अश्विन ने इसके लिए टीम मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया है।
पंजाब किंग्स के खिलाफ अगर दिल्ली कैपिटल्स की हार की वजह पूछी जाए तो हर कोई करुण नायर को जिम्मेदार ठहराएगा। हालांकि पूर्व भारतीय स्पिनर और मौजूदा एक्सपर्ट आर अश्विन उनके बचाव में उतरे हैं और डीसी के टीम मैनेजमेंट को इसका जिम्मेदार बताया है। केएल राहुल की इसमें अहम भूमिका रही। बता दें, दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 264 रन बोर्ड पर लगाए थे, राहुल ने 152 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि उनकी इस मेहनत पर पंजाब ने पानी फेर दिया और 7 गेंद रहते इत ऐतिहासिक टारगेट को हासिल किया।
केएल राहुल दिल्ली की गर्मी में पूरे 20 ओवर बैटिंग करने के बाद थक गए थे, जिस वजह से उन्होंने दूसरी पारी में फील्डिंग ना करने का फैसला किया। उनकी गैरमौजूदगी में ट्रिस्टन स्टब्स को विकेट कीपिंग करनी पड़ी और यहीं दिल्ली कैपिटल्स से बड़ी चूक हो गई। स्टब्स डीसी के बेस्ट फील्डरों में से एक हैं, वह ज्यादातर लॉन्ग ऑन-लॉन्ग ऑफ पर फील्डिंग करते हैं जहां करुण नायर ने श्रेयस अय्यर के दो बहुमूल्य कैच टपकाए। नायर केएल राहुल की जगह फील्डिंग कर रहे थे।
अश्विन ने कहा, “केएल राहुल ने 150 रन बनाए, वह डिहाईड्रेटिड हो गए। उन्होंने बाहर बैठने का फैसला किया। इसकी वजह से ट्रिस्टन स्टब्स ने विकेट कीपिंग की। इसकी वजह से दिल्ली के सबसे भरोसेमंद फील्डर स्टब्स लॉन्ग ऑन और लॉन्ग ऑफ पर नहीं थे। सब्स्टीट्यूट के लिए ऐसे समय पर काम आसान नहीं होता।”
हालांकि करुण नायर ने इसी मैच में कुछ देर पहले नेहाल वढेरा का बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा था।
उन्होंने आगे कहा, “अगर एक प्लेयर को पता चलता है कि वो नहीं खेलने वाला है तो वह अपना समय ट्रेनिंग सेशन या जिम में बिताता है। करुण नायर ने भी ऐसा किया होगा। एक सब्स्टीट्यूट फील्डर के लिए ऐसे अचानक गेम में आना आसान नहीं होता। कभी कभी ऐसा हो सकता है (कैच छूट सकता है)। एक कैच छूटा उससे कॉन्फिडेंस गिरा। करुण नायर वैसे शानदार फील्डर है।”
दिल्ली कैपिटल्स को इस गलती का जिम्मेदार बताते हुए अश्विन ने कहा कि डीसी करुण नायर की जगह अभिषेक पोरेल को केएल राहुल का सब्स्टीट्यूट चुन सकती थी, जिससे स्टब्स फील्ड में आते और शायद फिर नतीजा कुछ और हो सकता था।
श्रेयस अय्यर ने इन दो जीवनदान का फायदा जमकर उठाया। अय्यर ने 36 गेंदों पर 71 रनों की नाबाद पारी खेल आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी रनचेज को अंजाम दिया। पंजाब ने 7 गेंदें शेष रहते 265 के टारगेट को हासिल किया।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



