विराट कोहली या रजत पाटीदार नहीं, ये प्लेयर था सबसे लकी; जिसके रहते IPL 2026 में हर मैच जीती RCB
विराट कोहली या रजत पाटीदार नहीं, बल्कि एक तेज गेंदबाज आरसीबी के लिए सबसे लकी प्लेयर रहा; जिसके रहते IPL 2026 में हर मैच आरसीबी ने जीता। ऐसा एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 6 मैचों में देखने को मिला।

IPL 2026 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के पास एक ऐसा लकी खिलाड़ी था, जिसके रहते टीम एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 6 मुकाबले जीतने में सफल रही। यह विराट कोहली या रजत पाटीदार नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी थे। जैकब डफी ने आईपीएल 2026 में जिस भी मैच में हिस्सा लिया, उस मैच में आरसीबी को जीत ही मिली। आईपीएल के इतिहास में सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ है, जब कोई खिलाड़ी इतना लकी रहा है।
दरअसल, जैकब डफी ने आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए कुल 6 मैच खेले। इनमें फाइनल मैच भी शामिल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन सभी मैचों में आरसीबी को जीत नसीब हुई है, जिनमें जैकब डफी ने हिस्सा लिया है। इस तरह वह इस सीजन आरसीबी के लिए सबसे लकी प्लेयर साबित हुए। आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में कम से कम 5 मैच खेलने वाले और सभी मैचों में जीत जीत हासिल करने वाले वे इस लीग के चौथे ही प्लेयर हैं। हालांकि, ऐसा 2009 के बाद पहली बार हुई है।
आईपीएल के पहले सीजन यानी साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए ल्यूक पोमर्सबैक ने 5 मैच खेले थे और उन सभी मैचों में टीम को जीत मिली थी। उसी सीजन सीएसके लिए पलानी अमरनाथ ने 6 मैच खेले थे। उन मैचों में भी सीएसके जीती थी। 2009 में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के लिए हरमीत सिंह ने 7 मुकाबले खेले थे और उन सभी मैचों में टीम को जीत मिली थी। 2026 में जैकब डफी ने 6 मैच खेले और उन सभी में आरसीबी को जीत मिली। ऐसे में वह इस लिस्ट में तीसरे और ओवरऑल चौथे लकी प्लेयर हैं।
जैकब डफी के IPL 2026 के आंकड़ों की बात करें तो 6 मैचों में 9 विकेट उन्होंने चटकाए। इस दौरान उनका औसत 24 का रहा, जबकि इकॉनमी रेट 10.95 का था। 263 रन उन्होंने 6 मैचों में खर्च किए, लेकिन पावरप्ले और आखिरी के ओवरों में ही उन्होंने ज्यादा गेंदबाजी की। अच्छी बात यह रही कि वह रन तो खर्च किए, लेकिन अहम मौकों पर टीम को सफलता भी दिलाने में सफल रहे। इसके अलावा टीम ने भी उन मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया और टीम ने सभी 6 मुकाबले जैकब डफी के रहते हुए जीते। आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को आईपीएल 2026 के फाइनल में हराया था और लगातार दूसरा खिताब जीता था। अहमदाबाद में ये मैच खेला गया था।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



