IPL कप्तानी डेब्यू में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-6 बैटर, ईशान किशन भी लिस्ट में हुए शामिल

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

ईशान किशन अब आईपीएल में कप्तानी डेब्यू में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 6वें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले टॉप-5 में संजू सैसमन, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, फाफ डु प्लेसिस और कीरोन पोलार्ड शामिल हैं।

IPL कप्तानी डेब्यू में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-6 बैटर, ईशान किशन भी लिस्ट में हुए शामिल

शनिवार को आरसीबी के खिलाफ कप्तानी डेब्यू में ईशान किशन ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों में दमदार 80 रन बनाए और एक वक्त तक 150 के भीतर सिमटती दिख रही हैदराबाद की टीम को 200 के पार पहुंचाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जो ईशान किशन की ताबड़तोड़ पारी के कारण ही संभव हो सका था। ये अलग बात है कि इस स्कोर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 16वें ओवर में ही हासिल कर लिया, लेकिन अपनी तूफानी पारी से ईशान किशन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम एड कर लिया है। ईशान किशन अब आईपीएल में कप्तानी डेब्यू में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 6वें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले टॉप-5 में संजू सैसमन, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, फाफ डु प्लेसिस और कीरोन पोलार्ड शामिल हैं।

आईपीएल में अपने कप्तानी डेब्यू में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम है। संजू ने राजस्थान की कप्तानी करते हुए बतौर कप्तान अपने पहले मैच में साल 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 63 गेंदों में 119 रन बनाए थे। उनका यह रिकॉर्ड बीते पांच सालों से बरकरार है। इस सूची में दूसरे स्थान पर मयंक अग्रवाल हैं, जिन्होंने 2021 में कुछ मैचों में पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी। बतौर कप्तान अपने पहले मुकाबले में अग्रवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 58 गेंदों में 99 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इस सूची में तीसरे स्थान पर श्रेयस अय्यर का नाम है, जिन्होंने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी संभाली थी। उन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले मैच में केकेआर के खिलाफ 40 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली थी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

दक्षिण अफ्रीका के पुर्व बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने 2021 में विराट कोहली द्वारा आरसीबी की कप्तानी छोड़ने के बाद 2022 के सीजन में टीम का नेतृत्व अपने हाथों पर लिया था। उन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले ही मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 गेंदों में 88 रन बनाए थे। इस सूची में कीरोन पोलार्ड का नाम पांचवें स्थान पर है। उन्होंने साल 2019 में मुंबई इंडियंस की कप्तान की थी, जिसमें बतौर कप्तान अपने डेब्यू मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 31 गेंदों में 83 रन बनाए थे। अब इस सूची में 6वें स्थान पर ईशान किशन का नाम आ गया है। किशन ने आरसीबी के खिलाफ 28 मार्च शनिवार को आईपीएल के 19वें संस्करण के पहले मैच में 38 गेंदों में 80 रनों की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की है।

आईपीएल में कप्तानी डेब्यू में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर

संजू सैमसन, 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 119 रन (राजस्थान की कप्तानी करते हुए)

मयंक अग्रवाल, 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 99 रन ( पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए)

श्रेयस अय्यर, 2018 में केकेआर के खिलाफ 93 रन ( दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी करते हुए)

फाफ डु प्लेसिस, 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 88 रन (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी करते हुए)

कीरोन पोलार्ड, 2019 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 83 रन (मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए)

ईशान किशन, 2026 में आरसीबी के खिलाफ 80 रन (सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए)

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।