ईशान किशन पर पैसों की बौछार, विश्व कप में दमदार प्रदर्शन के बिहार के मुख्यमंत्री ने इतने करोड़ से किया सम्मानित

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

आईपीएल 2026 के जारी सीजन के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज और भारतीय टीम के विश्व कप के दौरान रीढ़ की हड्डी रहे बिहार के लाल ईशान किशन पर पैसों की बारिश हुई है। उन्हें बिहार सरकार ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया है।

ईशान किशन पर पैसों की बौछार, विश्व कप में दमदार प्रदर्शन के बिहार के मुख्यमंत्री ने इतने करोड़ से किया सम्मानित

आईपीएल 2026 के जारी सीजन के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज और भारतीय टीम के विश्व कप के दौरान रीढ़ की हड्डी रहे बिहार के लाल ईशान किशन पर पैसों की बारिश हुई है। उन्हें बिहार सरकार ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया है। उन्हें बिहार के नए बने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1 करोड़ की सम्मान राशि से सम्मानित किया है। यह उनके टी-20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री ने भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

ईशान किशन को सम्मान प्रदान करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा कीं जिसमें वे ईशान किशन को सम्मानित करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा- "आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, प्रतिभाशाली बल्लेबाज, बिहार का गौरव, श्री ईशान किशन जी को विश्व कप जीतने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने आगे ईशान को शुभकामनाएं देते हुए लिखा "उनके उज्ज्वल क्रिकेट करियर के लिए शुभकामनाएं, इसी तरह बिहार का नाम रोशन करते रहें।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान ने किया था शानदार प्रदर्शन

ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कुल 9 मैच खेले थे जिसमें 317 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 35.22 का रहा था और स्ट्राइक रेट भी बेहद शानदार थी। उन्होंने 193.29 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। वो इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बैटर थे, जबकि ओवरऑल वो चौथे नंबर पर रहे थे। इशान ने 33 चौके और 18 छक्के भी इस दौरान लगाए थे। फाइनल में उन्होंने 54 रन की अहम पारी खेली थी। बता दें कि मौजूदा समय में ईशान किशन इस वक्त आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

बिहार के ईशान, लेकिन झारखंड से खेलते हैं घरेलू क्रिकेट

बता दें कि ईशान किशन मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनका पैतृक गांव और घर अभी भी बिहार में है। हालांकि, यह बात अगल है कि घरेलू क्रिकेट बिहार से नहीं बल्कि झारखंड से खेलते हैं और हाल ही में साल 2025 में खेली गई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन और प्रभावशाली कप्तानी से झारखंड को टूर्नामेंट जिताया था। झारखंड इतिहास में पहली बार सैयद मुश्ताक अली का खिताब जीता था, जिसकी कप्तानी ईशान किशन कर रहे थे। ईशान ने आईपीएल के पहले हाफ में सनराइजर्स हैदराबाद की भी कप्तानी की है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।