वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ ‘जानलेवा बाउंसर’ की रणनीति से घबराए इरफान पठान, बोले- हमने कई खिलाड़ियों को जान गंवाते...
वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों ने बॉडीलाइन बाउंसर का इस्तेमाल किया, जो काफी खतरनाक होती है। 15 साल के खिलाड़ी के खिलाफ जीटी की ऐसी रणनीति देख इरफान पठान घबरा गए।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खूब गदर काटा। जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे सुपरस्टार गेंदबाजों को भी उन्होंने नहीं छोड़ा। वह 776 रनों के साथ अभी तक आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वह पूरे सीजन सिर्फ बल्ला ही नहीं चलाते रहे, जीटी के खिलाफ क्वालीफायर-2 में उन्होंने मैच्योर पारी खेली, जिस वजह से राजस्थान रॉयल्स की टीम 200 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 96 रन बनाए। जीटी के गेंदबाजों ने वैभव सूर्यवंशी को रोकना का हर संभव प्रयास किया। यहां तक उन्होंने बॉडीलाइन बाउंसर भी डाली जो बेहद खतरनाक होती है।
वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की यह रणनीति देख इरफान पठान भी घबरा गए। उन्होंने कहा कि मेरे अंदर का पिता इससे सहमत नहीं है।
इरफान पठान ने मैच के दौरान X पर लिखा, ‘15 साल के वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए बॉडी लाइन बॉलिंग मुझे ठीक नहीं लगती। मुझे पता है कि वह बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहा है लेकिन मेरे अंदर का पिता इससे सहमत नहीं है।’
पठान यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस मुद्दे पर अपने यूट्यूब चैनल पर भी विस्तार में बात की। उन्होंने कहा कि ऐसी बाउंसर पर हमने खिलाड़ियों को जान गंवाते देखा है।
इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “सूर्यवंशी के खिलाफ प्लान। एक पिता के तौर पर, जब मैंने उसे देखा, तो बॉल उसके कान पर लगी। बाउंसर की बौछार थी। हमने खिलाड़ियों को बाउंसर के खिलाफ जान गंवाते देखा है। बेशक, प्लानिंग शानदार होगी। मुझे डर लग रहा था। मैं इससे सहमत नहीं हूं। मुझे पता है कि आप प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। मैं यह समझता हूं, लेकिन मैं एक बेटे का पिता भी हूं। मैं बहुत मुश्किल स्थिति में था।"
उन्होंने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि वह अपने हेलमेट में एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन इस्तेमाल करेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोग उसे बाउंसर फेंकेंगे। वह एक और 100 रन बनाने से चूक गया। मुझे बहुत बुरा लगा। मैं समझता हूं कि यह राय प्रोफेशनल क्रिकेट से थोड़ी अलग है। गुजरात टाइटन्स के बॉलर्स की बॉडी लाइन, एक 15 साल के लड़के के खिलाफ उसे बाउंसर से आउट करने की कोशिश।”
राजस्थान रॉयल्स को हराकर गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 फाइनल में पहुंच गई है, जहां उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 31 मई को होना है। आरसीबी जीटी को ही क्वालीफायर-1 में हराकर फाइनल में पहुंची थी।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



