2028 से IPL में बढ़ सकती है मैचों की संख्या, IPL अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने दिया बड़ा हिंट

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने कहा है कि अगर 2027 के द्विपक्षीय चक्र के बाद एक बड़ी विंडो मिलती है, तो 2028 से आईपीएल में मैचों की संख्या 74 की जगह 94 तक बढ़ सकता है।

2028 से IPL में बढ़ सकती है मैचों की संख्या, IPL अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने दिया बड़ा हिंट

इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने कहा कि बीसीसीआई नए मीडिया अधिक चक्र में मौजूदा 10 टीम के साथ और अधिक मैच के लिए जोर देगा। वर्ष 2027 तक चलने वाले मौजूदा चक्र में मुकाबलों की संख्या 94 होने की उम्मीद थी। हालांकि अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर ने मैच के मामले में आईपीएल के विस्तार की अनुमति नहीं दी। आईपीएल अगले मीडिया राइट्स चक्र में बड़े संरचनात्मक बदलाव के लिए तैयार है। वर्तमान 74 मैचों से सीधे 94 मैचों तक जाने का प्रस्ताव इसलिए लाया जा रहा है ताकि हर टीम एक-दूसरे से दो बार भिड़ सके। लीग की शुरुआत में टूर्नामेंट में आठ टीमें थी, तो डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट काफी लोकप्रिय था, लेकिन 10 टीमें शामिल होने के बाद इसे छोड़ना पड़ा था ताकि टूर्नामेंट बहुत लंबा न खिंच जाए।

94 करने के लिए एक बड़ी विंडो की तलाश

इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने कहा, ''मौजूदा टीम के साथ हम केवल मैच की संख्या बढ़ा सकते हैं। इसलिए अभी टीम की संख्या बढ़ाना समझदारी नहीं है।'' धूमल ने कहा, ''क्योंकि अगर हमें बराबर संख्या में अपने और विरोधी के मैदान पर मैच खेलने हैं तो हम 74 से बढ़कर 94 तक जा सकते हैं।'' उन्होंने कहा, ''यह सबसे अच्छी स्थिति होगी। लेकिन 2027 तक द्विपक्षीय श्रृंखलाएं तय हैं और हमें मैच की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 करने के लिए एक बड़ी विंडो (टूर्नामेंट के आयोजन का समय) की जरूरत होगी इसलिए हम 2027 के द्विपक्षीय चक्र के बाद एक बड़ी विंडो की तलाश में हैं। अगर हमें वह मिल जाती है तो निश्चित रूप से हम 94 मैच करवाने की कोशिश करेंगे।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स दोनों के लिए हाल में नए निवेशकों ने लगभग दो अरब डॉलर की बोली लगाई। टीम की बिक्री बीसीसीआई की मंजूरी पर निर्भर करती है। धूमल ने कहा कि आईपीएल ब्रांड ने पिछले 18 साल में अपने सभी हितधारकों के लिए निवेश पर रिटर्न के मामले में कमाल कर दिया है। धूमल ने कहा, ''यह निश्चित रूप से इस लीग की ताकत को दिखाता है जो हर गुजरते सत्र के साथ बढ़ रही है। अभी सिर्फ 18 साल ही हुए हैं और हमने देखा है कि इसने हमारे सभी साझेदारों के लिए क्या किया है।'' उन्होंने कहा, ''हम उनमें से प्रत्येक के लिए बहुत खुश हैं। आईपीएल जैसी कोई दूसरी लीग नहीं है और इसीलिए आईपीएल आजादी के बाद का नंबर एक 'मेक इन इंडिया' ब्रांड है। निश्चित रूप से हम दस्तावेजों की जांच करेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी जांच करेंगे कि अपनाई गई प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।