ऑरेंज कैप का 'सिकंदर' है ये विदेशी खिलाड़ी, विराट कोहली की बराबरी करना चाहेंगे शुभमन गिल और सुदर्शन

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL Orange Cap Winners List: आईपीएल के इतिहास में एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसने तीन बार ऑरेंड कैप जीती है, जबकि दो खिलाड़ी दो-दो बार इस अवॉर्ड को जीतने में सफल हुए हैं। गिल और साई सुदर्शन के पास भी वही मौका है।

ऑरेंज कैप का 'सिकंदर' है ये विदेशी खिलाड़ी, विराट कोहली की बराबरी करना चाहेंगे शुभमन गिल और सुदर्शन

IPL 2026 Final में मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच खिताब को लेकर होगा, लेकिन जीटी के दो खिलाड़ी ऑरेंज कैप के लिए भी लड़ाई लड़ते नजर आएंगे। अभी के लिए ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी के सिर पर है, लेकिन गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन भी ऑरेंज कैप की रेस में हैं। दोनों में से कोई भी जीतता है तो दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम करेगा। अब तक कौन-कौन इस खिताब को जीता है? ये जान लीजिए और साथ में जान लीजिए कि कौन सा खिलाड़ी तीन बार ऑरेंज कैप जीता है?

आईपीएल के इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने तीन बार ऑरेंज कैप अपने नाम की है। इसके अलावा विराट कोहली और क्रिस गेल 2-2 बार इस अवॉर्ड को अपने नाम करने में सफल हुए हैं। अगर आईपीएल 2026 के फाइनल में शुभमन गिल ने 55 रन बना लिए तो वे ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे और दूसरे ऐसे भारतीय बन जाएंगे, जिन्होंने कम से कम दो बार इस अवॉर्ड को जीता है। अगर गिल फेल हुए और साई सुदर्शन ने 67 रन बना लिए तो वे दूसरे ऐसे बल्लेबाज बनेंगे, जिन्होंने लगातार दो बार ऑरेंज कैप जीती है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

साई सुदर्शन ने 2025 में भी सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। अगर शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने इससे भी बड़ी-बड़ी पारियां खेलीं तो फिर यह देखा जाएगा कि आखिर में किसके रन ज्यादा हैं, जो भी ज्यादा रन के साथ सीजन को फिनिश करेगा, उसे आईपीएल के 19वें सीजन की ऑरेंज कैप दे दी जाएगी। अगर दोनों फेल हुए तो फिर वैभव सूर्यवंशी इस अवॉर्ड को अपने नाम करेंगे और वह ऑरेंज कैप जीतने वाले आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। ऐसा भी रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाएगा कि वे आईपीएल के बाद में जन्म लिए पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम की है।

आईपीएल में 2008 से लेकर 2025 ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी

2025: साई सुदर्शन (759 रन)

2024: विराट कोहली (741 रन)

2023: शुभमन गिल (890 रन)

2022: जोस बटलर (863 रन)

2021: रुतुराज गायकवाड़ (635 रन)

2020: केएल राहुल (670 रन)

2019: डेविड वॉर्नर (692 रन)

2018: केन विलियमसन (735 रन)

2017: डेविड वॉर्नर (641 रन)

2016: विराट कोहली (973 रन)

2015: डेविड वॉर्नर (562 रन)

2014: रोबिन उथप्पा (660 रन)

2013: माइकल हसी (733 रन)

2012: क्रिस गेल (733 रन)

2011: क्रिस गेल (608 रन)

2010: सचिन तेंदुलकर (618 रन)

2009: मैथ्यू हेडेन (572 रन)

2008: शॉन मार्श (616 रन)

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।