IPL Auction 2026: वे अनकैप्ड 'हीरे' जो IPL नीलामी में चमक बिखेर सकते हैं, आर अश्विन की भविष्यवाणी पढ़िए

Dec 15, 2025 01:01 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन मंगलवार को अबू धाबी में होने वाला है। उससे पहले दिग्गज पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कुछ ऐसे भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में भविष्यवाणी की है जो नीलामी में अपनी चमक बिखेर सकते हैं।

IPL Auction 2026:  वे अनकैप्ड 'हीरे' जो IPL नीलामी में चमक बिखेर सकते हैं, आर अश्विन की भविष्यवाणी पढ़िए

आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन मंगलवार को अबू धाबी में होने वाला है। उससे पहले दिग्गज पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कुछ ऐसे भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में भविष्यवाणी की है जो नीलामी में अपनी चमक बिखेर सकते हैं। जिन पर फ्रेंचाइजी पैसों की बारिश कर सकती हैं। अश्विन ने दो ऐसे भारतीय विकेटकीपरों के बारे में भविष्यवाणी की है। उन्हें भरोसा है कि इनमें से कम से कम एक तो उम्मीद से ज्यादा पैसे बटोर सकता है।

अश्विन ने यूट्यूब पर अपने शो एश की बात में वरिष्ठ खेल पत्रकार विमल कुमार के साथ बातचीत में कार्तिक शर्मा और सलील अरोड़ा का खास तौर पर जिक्र किया, जिन पर नीलामी में फ्रेंचाइजियों की नजर रहने वाली है। इसके अलावा उन्होंने एक और अनकैप्ड खिलाड़ी तुषार रहेजा के लिए भी नीलामी में काफी संभावनाओं की बात की है।

IPL 2025 News in Hindi - आईपीएल 2025 न्यूज़,आईपीएल समाचार

ये पूछने पर कि आर अश्विन को क्या लगता है कि नीलामी में किस खिलाड़ी की ऊंची कीमत लगेगी, उन्होंने कहा, ‘बहुत मुश्किल है। ये कहना बहुत मुश्किल है कि ये जाएगा बहुत पैसों के लिए। लेकिन दो खिलाड़ियों के बीच में मुझे लगता है कि एक महंगा जाएगा। एक है कार्तिक शर्मा और दूसरा है सलील अरोड़ा जो पंजाब का प्लेयर है।’

अश्विन ने आगे कहा, 'सलील अरोड़ा, अभी उसने रन बनाए हैं (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मैच में सिर्फ 45 गेंद में 125 रन ठोके थे) और उससे पहले भी बनाए हैं। वो भी विकेटकीपर बल्लेबाज है। इसलिए जो भी टीम कार्तिक शर्मा को मिस करेगा ना, वो सलील अरोड़ा के पीछे भागेगा। या जो सलील अरोड़ा को मिस करेगा, वो कार्तिक शर्मा के पीछे भागेगा। इस ऑक्शन में अनकैप्ड प्लेयर्स का वैल्यू रहेगा। एक और जो प्लेयर का वैल्यू रहेगा वो है तुषार रहेजा। तमिलनाडु का प्लेयर है।'

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, असिस्टेंट एडिटर

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।