Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025IPL Auction 2026 Auqib Dar made history Baramulla and his family were immersed in celebrations
आईपीएल नीलामी: इधर आकिब डार ने रचा इतिहास, उधर जश्न में डूब गया बारामूला और परिवार

आईपीएल नीलामी: इधर आकिब डार ने रचा इतिहास, उधर जश्न में डूब गया बारामूला और परिवार

संक्षेप:

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार ने इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल के इतिहास में जम्मू-कश्मीर से आने वाले अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा। उनकी नीलामी की खबर जैसे पहुंची, बारामूला में जश्न छा गया।

Dec 17, 2025 09:33 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार ने इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल के इतिहास में जम्मू-कश्मीर से आने वाले अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा। उनकी नीलामी की खबर जैसे पहुंची, बारामूला में जश्न छा गया। उनके घर और परिवार पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्हें बधाई दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को क्रिकेटर आकिब नबी डार को बधाई दी, जिन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा है।

IPL 2025 News in Hindi - आईपीएल 2025 न्यूज़,आईपीएल समाचार

अब्दुल्ला ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘आकिब नबी डार को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई। हमें उन पर बहुत गर्व है। मुझे खुशी है कि उनकी मेहनत रंग लाई है। अब हम सत्र शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि आकिब की सफलताओं का जश्न मना सकें।’

क्रिकेट के बड़े प्रशंसक अब्दुल्ला ने कहा कि फिलहाल वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का समर्थन करेंगे।

डार ने इस सत्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी दोनों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

इस बीच जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में जश्न का माहौल छा गया।

ये भी पढ़ें:आकिब नबी डार: देर आए दुरुस्त आए और बन गए IPL में घाटी के सबसे महंगे क्रिकेटर

डार की नीलामी की खबर जैसे ही फैली परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, पड़ोसी और दोस्त इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए उनके के घर पर उमड़ पड़े।

दोस्तों और पड़ोसियों ने पारंपरिक ढोल की थाप पर नृत्य किया जिससे माहौल उत्सवपूर्ण हो गया।

डार के परिवार ने मिठाई बांटी और प्रार्थना की। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए खुदा का शुक्रिया किया और इसे उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।

स्कूल में शिक्षक उनके पिता गुलाम नबी ने कहा, ‘मैं खुदा का आभारी हूं कि मैंने यह दिन देखा। उनका चयन उनकी कड़ी मेहनत का फल है। मैं बेहद खुश हूं और इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह आकिब की कड़ी मेहनत का परिणाम है।'

उन्होंने युवाओं से खेल के साथ-साथ अपनी शिक्षा पर भी ध्यान देने और बुरी आदतों से दूर रहने का आग्रह किया।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।