वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग पर मोहम्मद कैफ- संजय मांजरेकर ने खड़े किए थे सवाल, अब मिला ये जवाब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राजस्थान रॉयल्स के पूर्व डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस जुबिन भारुचा ने संजय मांजरेकर और मोहम्मद द्वारा वैभव की फील्डिंग पर उठाए गए सवाल पर जवाब दिया है। उनका मानना है कि वैभव की उम्र के हिसाब से उनकी फील्डिंग बेहतर है।

वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग पर मोहम्मद कैफ- संजय मांजरेकर ने खड़े किए थे सवाल, अब मिला ये जवाब

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा उभरते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। वह 65 मैचों के बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा छक्के और स्ट्राइक रेट की लिस्ट में भी सबसे आगे हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम में उन्हें शामिल किए जाने की चर्चा हो रही है। हालांकि पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और संजय मांजरेकर ने युवा सितारे की एक कमी उजागर की, जोकि भारतीय टीम में जगह बनाने पर उनके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। हालांकि राजस्थान रॉयल्स के पूर्व डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस ज़ुबिन भारुचा ने वैभव का सपोर्ट किया है।

संजय मांजरेकर ने स्पोर्ट्स्टार पर राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारने के फैसले पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि 15 वर्षीय को बतौर इंटरनेशनल लेवल खिलाड़ी भी खुद को साबित करना है। उन्होंने कहा, ''क्या एक क्रिकेटर वो नहीं होता जो अच्छी बैटिंग के साथ फील्डिंग भी करे? आप उन्हें मैदान पर देखना चाहते हैं और ये भी कि दबाव में क्या होता है। अगर वह महान बल्लेबाज हैं लेकिन फील्डिंग में थोड़े कमजोर हैं, तो मैं देखना चाहूंगा कि उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाया जाए।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

कैफ ने दी थी सलाह

वहीं मोहम्मद कैफ ने वैभव सूर्यवंशी को फील्डिंग सुधारने की सलाह दी थी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''इस आईपीएल में फील्डिंग के स्तर को देखना कष्टदायक है। युवा लड़का इस सीजन में अब तक एक भी कैच नहीं ले पाया। भारत के लिए खेलते समय उसे मैदान पर और तेज और सतर्क होना चाहिए। । युवाओं को फील्डिंग के हुनर सिखाना कोचों का कर्तव्य है। लड़कों को भी अपनी तरफ से फील्डिंग का आनंद लेना चाहिए और उस पर गर्व करना चाहिए।''

उम्र के हिसाब से सही फील्डर

हालांकि दैनिक जागरण से बातचीत में राजस्थान रॉयल्स के पूर्व डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस जुबिन भारुचा ने वैभव का बचाव करते हुए उनकी कार्यशैली और लंबे समय की क्षमता पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने आगे कहा, ''वैभव में बल्लेबाजी, फील्डिंग, मैच पढ़ने की क्षमता और टीम स्पिरिट जैसे दुर्लभ गुण हैं, जो उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाते हैं। उनकी फील्डिंग की क्षमताएं उनकी उम्र के हिसाब से काफी परिपक्व हैं।"

युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक 53 छक्के लगाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा किसी भी टी 20 टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा 59 छक्के क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में लगाए थे। सूर्यवंशी की नजरें अब गेल के रिकॉर्ड पर होंगी

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।