बतौर कप्तान पहला मैच हारने पर यशस्वी जायसवाल क्या बोले, जोफ्रा आर्चर की बॉलिंग पर किया ऐसा कमेंट
बतौर कप्तान यशस्वी जायसवाल पहले मैच में हार गए। उन्होंने मैच के बाद स्वीकार किया है गुजरात के बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के आगे राजस्थान के गेंदबाज अपने प्लान पर टिक नहीं सके।

नियमित कप्तान रियान पराग के चोटिल होने के कारण राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई कर रहे यशस्वी जायसवाल ने कहा कि टीम की कोशिश अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने की थी, लेकिन विपक्षी बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। गिल की 84 रन की विस्फोटक पारी और साई सुदर्शन (55) के शानदार अर्धशतक के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' राशिद खान (33 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के कमाल से गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त देकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया। टाइटंस ने मौजूदा सत्र का अपना सबसे बड़ा स्कोर चार विकेट पर 229 रन बनाने के बाद रॉयल्स की पारी को 16.3 ओवर में 152 रन पर समेटकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।
राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई कर रहे यशस्वी जायसवाल ने कहा, "हम सिर्फ अच्छी एरिया में गेंदबाजी करने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। हमारी कोशिश चौके-छक्के रोकने की थी, लेकिन उनके बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा।" जायसवाल ने पारी के पहले ओवर में 18 रन लुटाने वाले जोफ्रा आर्चर का समर्थन करते हुए कहा, "यह क्रिकेट का हिस्सा है। कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाजी नहीं कर पाते। उन्होंने हमारे लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे भरोसा है कि वह जोरदार वापसी करेंगे।" उन्होंने कहा, “हम अब यह देखेंगे कि किन क्षेत्रों में सुधार किया जा सकता है और इस मैच से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे।”
गिल ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, "हम बहुत खुश हैं। यह हमारे लिए शानदार और एकतरफा जीत रही। मुझे लगता है कि हमने 10–15 रन अतिरिक्त बना लिए थे। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं था।" गिल ने बताया कि पावरप्ले के बाद ही टीम को भरोसा हो गया था कि मुकाबला उनके नियंत्रण में है।
टाइटंस ने मौजूदा सत्र का अपना सबसे बड़ा स्कोर चार विकेट पर 229 रन बनाने के बाद रॉयल्स की पारी को 16.3 ओवर में 152 रन पर समेटकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस बड़ी जीत से टाइटंस की टीम अपना नेट रन रेट सुधारने में सफल रही। टीम की यह 11 मैचों में सातवीं जीत है और वह 14 अंक के साथ तालिका में पांचवें से दूसरे स्थान पर पहुंच गई। रॉयल्स इतने ही मैचों में पांचवीं हार के बाद 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई है। राशिद को गेंदबाजी में जेसन होल्डर (12 रन पर तीन विकेट) और कागिसो रबाडा (33 रन पर दो विकेट) का अच्छा साथ मिला। मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 55 रन लुटाए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी का अहम विकेट चटकाया। रॉयल्स के लिए रविंद्र जडेजा ने 25 गेंदों में 38, वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 और ध्रुव जुरेल ने 10 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



