ये साबित करने के लिए नहीं खेल रहा, 20 साल से बोल रहे; कप्तान अजिंक्य रहाणे का क्यों पारा हुआ हाई?

Md.Akram मुंबई, भाषा
share

आईपीएल 2026 में पहले मैच में हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे का पारा थोड़ा हाई नजर आया। उन्होंने कहा कि मैं अपना हुनर साबित करने के लिए नहीं खेल रहा हूं।

ये साबित करने के लिए नहीं खेल रहा, 20 साल से बोल रहे; कप्तान अजिंक्य रहाणे का क्यों पारा हुआ हाई?

अपने भविष्य को लेकर कभी खत्म नहीं होने वाली अटकलों को खारिज करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान और भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वह अपने विकास के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं, किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं। 37 वर्ष के रहाणे ने पिछले सत्र में मुंबई रणजी टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने सफेद गेंद के टूर्नामेंट में भी कप्तानी नहीं की जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। वह भारत के लिये आखिरी बार 2023 में खेले थे।

मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मैच में 40 गेंद में 67 रन बनाने वाले रहाणे ने कहा, ''लोगों को मेरे बारे में बोलने दीजिए। वे 20 साल से बोलते आ रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ''मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं। मैं किसी को यह साबित करने के लिये नहीं खेल रहा हूं कि मैं कितना हुनरमंद हूं। लोग देख रहे हैं। उन्हें देखने दीजिए और बोलने दीजिए।'' उन्होंने कहा, ''मैं बहुत खुश हूं कि पिछले दो तीन साल में सफेद गेंद के प्रारूप में मेरा खेल बेहतर हुआ है। एक क्रिकेटर के तौर पर विकास जरूरी है और मैं वही करने की कोशिश कर रहा हूं। लोग बोलते रहेंगे, उन्हें बोलने दीजिए।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

मैच के बारे में रहाणे ने कहा कि जसप्रीत बुमराह ने आखिर में किफायती स्पैल डाला जिसकी वजह से उनकी टीम अपेक्षित स्कोर नहीं बना सकी। उन्होंने कहा, ''हम 235 . 240 बनाने की राह पर थे लेकिन बुमराह के दो ओवरों से काफी फर्क पैदा हुआ। इसलिए वह इतना महान गेंदबाज है।'' मुंबई ने रोहित शर्मा (78 रन) और रेयान रिकलटन (81 रन) के अर्धशतकों के साथ पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी से केकेआर को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट के 13 सत्र से चले आ रहे पहले मैच में हार के सिलसिले को खत्म किया।

मुंबई इंडियंस हमेशा आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली टीम रही है। टीम ने आईपीएल में आखिरी बार अपना पहला मैच अप्रैल 2012 में जीता था जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया था। टीम ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जीता लेकिन पहले मैच में हार का सिलसिला जारी रहा। रोहित (43 गेंद, चार चौके और आठ छक्के) और रिकलटन (38 गेंद, छह चौके, छह छक्के) की मदद से मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाकर जीत हासिल की।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।