IPL 2026 अब तक सर्वाधिक स्ट्राइक रेट किसका? वैभव सूर्यवंशी नंबर वन, फिन एलेन ने प्रियांश आर्य को किया पीछे, देखें टॉप-5

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईपीएल 2026 में 60 मैचों के बाद सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन-कौन हैं, आइए आज हम आपको बताते हैं। इस सूची में प्रियांश आर्य तीसरे नंबर पर आ गए हैं। सूर्यवंशी नंबर वन पर हैं। देखिए टॉप-5 में और कौन-कौन है।

IPL 2026 अब तक सर्वाधिक स्ट्राइक रेट किसका? वैभव सूर्यवंशी नंबर वन, फिन एलेन ने प्रियांश आर्य को किया पीछे, देखें टॉप-5

आईपीएल 2026 में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों की सूची में लंबे समय तक पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्य नंबर वन पर रहे। हालांकि, अब वह नंबर वन की पोजीशन से खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इस सीजन 60 मैच खेले जाने के बाद सर्वाधिक स्ट्राइक रेट किन पांच बल्लेबाजों का है और कौन किस पोजीशन में है, आपको बताते हैं।

वैभव सूर्यवंशी, फिन एलेन और प्रियांश आर्य टॉप-3 में

आईपीएल 2026 में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों की सूची में वैभव सूर्यवंशी पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं जिसकी 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 40 की औसत और 236.56 के स्ट्राइक रेट के साथ 440 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी की 236.56 की कमाल की स्ट्राइक रेट इस सीजन सर्वाधिक है। एक समय पर प्रियांश आर्य इससे भी अधिक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे, हालांकि बीते कुछ मैचों में उनके प्रदर्शन में कमी आई है जिसके कारण वह निचले पायदान पर चले गए हैं। वैभव सूर्यवंशी के बाद सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों की सूची में कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस सीजन 9 मैचों की 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 321 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 40.12 का है और स्ट्राइक रेट 221.38 की है। आईपीएल 2026 में महीनों तक सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर वन पर रहे प्रियांश आर्य अब इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 11 मैचों की 11 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 33.09 की औसत के साथ 364 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 216.67 का रहा है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

टॉप-5 में अभिषेक शर्मा और उर्विल पटेल

आईपीएल 2026 में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप फाइव में उर्विल पटेल और अभिषेक शर्मा का भी नाम है। चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज उर्वेल पटेल ने इस सीजन 5 मैचों की पांच पारियों में कुल 116 रन बनाए हैं, जिसके दौरान उनका औसत 23.20 का है। हालांकि, उनकी स्ट्राइक रेट कमाल की है और उन्होंने 214.81 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक 12 मैच खेले हैं जिनकी सभी 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 43.73 की औसत के साथ 481 रन बनाए हैं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 209.13 का है।

200 से अधिक स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले बैटर

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी, फिन एलेन, प्रियांश आर्य, उर्विल पटेल और अभिषेक शर्मा यही पांच बल्लेबाज हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक है बाकी के और सभी बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 200 से कम है।

IPL 2026 में 60 मैचों के बाद सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले टॉप-5 बैटर

वैभव सूर्यवंशी- 236.56

फिन एलेन- 221.38

प्रियांश आर्य- 216.67

उर्विल पटेल- 214.81

अभिषेक शर्मा- 209.13

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।