विराट कोहली का IPL फाइनल में कैसा है रिकॉर्ड, 5वीं बार खेलेंगे खिताबी मुकाबला; 2016 में ठोकी थी फिफ्टी

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विराट कोहली रविवार को अपना 5वां आईपीएल फाइनल खेलने के लिए उतरेंगे। कोहली ने पिछले चार खिताबी मुकाबलों में 182 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछली बार पंजाब के खिलाफ फाइनल में 43 रन बनाए थे।

विराट कोहली का IPL फाइनल में कैसा है रिकॉर्ड, 5वीं बार खेलेंगे खिताबी मुकाबला; 2016 में ठोकी थी फिफ्टी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार दूसरी बार आईपीएल का फाइनल खेलने के लिए तैयार है। टीम इससे पहले चार बार खिताबी मुकाबले तक पहुंच चुकी है और एक बार ट्रॉफी भी जीत चुकी है। हालांकि फ्रेंचाइजी के पास लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सुनहरा मौका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने पहले खिताब के लिए 18 साल लगे लेकिन अगले उसके बाद अगली ट्रॉफी के लिए टीम को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि टीम एक बार फिर चैंपियन बनने के करीब पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अब तक के सफर में विराट कोहली का बड़ा योगदान रहा है। बतौर कप्तान और अब सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेल रहे विराट कोहली इस मुकाबले में भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

विराट कोहली 5वां फाइनल के लिए तैयार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली 5वीं बार आईपीएल खेलने उतरेंगे। कोहली पिछली बार ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सके थे लेकिन इस बार वह टीम को जीत दिलाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने चाहेंगे। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में चार आईपीएल फाइनल खेले हैं। कोहली ने 2009, 2011, 2016 और 2025 में खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया है। विराट कोहली ने सबसे पहले 2009 में खिताबी मुकाबला खेला था।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मुकाबले में वह 8 गेंद में सात रन ही बना पाए। इसके बाद 2011 में भी उनकी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया, जहां कोहली के बल्ले से 32 गेंद में 35 रन बनाए। हालांकि टीम को 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 2016 में बतौर कप्तान उनकी टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी, जहां वह 35 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए थे। टीम को 8 रन से हार मिली। पिछले सीजन विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल में 35 गेंद में 43 रन की पारी खेली थी, जहां टीम ने 6 रन से जीत हासिल की और अपना पहला खिताब जीता।

विराट कोहली का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

पूर्व कप्तान विराट कोहली का आईपीएल 2026 में बल्ला जमकर बोला है। वह सीजन में लगातार मैचों में जीरो पर आउट हुए थे लेकिन फिर शतक भी लगाया। कोहली ने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। कोहली ने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-1 मुकाबले में 25 गेंद में 43 रन की पारी खेली और इसके बाद ही सीजन में अपने 600 रन पूरे किए। वह आईपीएल इतिहास में लगातार 4 सीजन (2023, 2024, 2025, 2026) में 600+ रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।