विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से नहीं मिलाया हाथ, मैच के बाद किया इग्नोर; ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी रह गया हैरान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैच के दौरान नोकझोंक हुई। जिसके बाद कोहली ने मैच खत्म होने के बाद गुस्से में ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया।

विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से नहीं मिलाया हाथ, मैच के बाद किया इग्नोर; ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी रह गया हैरान

विराट कोहली ने शुक्रवार को मैच खत्म होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल बेंगलुरु की पारी के दौरान ट्रेविस हेड विराट कोहली को उकसाते हुए नजर आए थे, जिस पर विराट कोहली ने उन्हें गेंदबाजी पर आने का चैलेंज दे दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक ज्यादा देर तक नहीं चल सकी, क्योंकि विराट कोहली कुछ गेंद के बाद पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि मैच के दौरान ट्रेविस हेड गेंदबाजी करने के लिए आए जरूर थे लेकिन कोहली सामने नहीं थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने आखिरी लीग मुकाबले में 55 रनों से हराया।

कोहली और हेड के बीच कहासुनी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के शुरुआत में वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ शॉट मारे। इस बीच विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी है, जोकि काफी ज्यादा गंभीर हो गई। कोहली पिच के बीच में हेड को कुछ कहते हुए दिखे। रिपोर्ट के मुताबिक कोहली ने हेड से कहा, 'ठीक है आओ और कुछ गेंदें डालो।' जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ने कुछ ऐसा कहा, जो कोहली को अच्छा नहीं लगा। कुछ गेंद के बाद कोहली आउट हो गए, जिसके बाद हेड ने कहा, ‘दोस्त, मेरे गेंद डालने से पहले तुम आउट हो गए।’

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

मैच खत्म होने के बाद भी विराट कोहली हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड से किसी बात को लेकर गुस्से में दिखे। कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के कई खिलाड़ियों से हाथ मिलाया लेकिन जब ट्रेविस हेड ने हाथ मिलाने की कोशिश की, तो विराट कोहली उन्हें नजरअंदाज करके आगे निकल गए। हालांकि इस दौरान हेड काफी हैरान नजर आए लेकिन वो भी बिना कुछ कहे आगे बढ़ गए।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बेंगलुरु के अनुभवी बल्लेबाज द्वारा हाथ नहीं मिलाने की घटना ने क्रिकेट जगत में एक नई बहस छेड़ दी है। हालांकि इरफान पठान का मानना है कि इस घटना से बचा जा सकता था। इरफान ने कहा, "मैदान पर आक्रामकता खेल का हिस्सा है, लेकिन मैच खत्म होने के बाद हाथ मिलाने से इनकार करना विराट कोहली की तरफ से सही व्यवहार नहीं था।''

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अभिषेक शर्मा (56 रन) की आक्रामक बल्लेबाजी, ईशान किशन (79 रन) के बेखौफ अंदाज और हेनरिक क्लासेन (51 रन) की ताकतवर हिटिंग की बदौलत चार विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। आरसीबी को शीर्ष दो में रहने के लिए 166 रन का स्कोर बनाना था और 178 रन से ज्यादा रन का स्कोर बनाने से उसका शीर्ष स्थान तय था। कप्तान रजत पाटीदार (56 रन) और कृणाल पांड्या (नाबाद 41) के बीच चौथे विकेट के लिए 58 गेंद में 84 रन की भागीदारी से आरसीबी ने 20 ओवर में चार विकेट पर 200 रन बनाकर हारने के बावजूद पहला स्थान सुनिश्चित किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।