रजत पाटीदार के कैच आउट पर हुआ बवाल, विराट कोहली और कोच एंडी फ्लावर अंपायर से भिड़े; देखिए वीडियो

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार के कैच को लेकर जमकर बवाल हुआ। बेंगलुरु की टीम का मानना था कि जेसन होल्डर ने क्लीन कैच नहीं लिया और गेंद जमीन को छू रही थी लेकिन अंपायर ने इसे आउट दिया। जिस पर कोहली ने भी सवाल उठाए।

रजत पाटीदार के कैच आउट पर हुआ बवाल, विराट कोहली और कोच एंडी फ्लावर अंपायर से भिड़े; देखिए वीडियो

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के कैच को लेकर मैदान पर खूब ड्रामा देखने को मिला। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान रजत शानदार लय में नजर आ रहे थे। लेकिन आठवें ओवर में कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि बेंगलुरु का खेमा कैच आउट से संतुष्ट नहीं था और फील्ड अंपायर से बहस के बाद मैदान के बाहर विराट कोहली और टीम के कोच एंडी फ्लावर मैच आधिकारी से काफी लंबी बातचीत करते हुए नजर आए। बेंगलुरु के मुताबिक जेसन होल्डर ने क्लीन कैच नहीं लिया और गेंद जमीन को छू रही थी।

कोहली और फ्लावर ने अंपायर से की बात

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के आठवें ओवर की चौथी गेंद पर रजत पाटीदार ने पुल शॉट लगाया। हालांकि गेंद बाउंड्री पार नहीं कर सकी। डीप बैकवर्ड स्कैवयर लेग की तरफ जा रही गेंद को जेसन होल्डर ने पकड़ा। इस दौरान होल्डर और रबाडा आपस में टकराने से बाल-बाल बचे। कैच लेने के बाद जेसन होल्डर को यकीन था कि उन्होंने लीगल कैच लिया है। हालांकि बेंगलुरु का खेमा कैच को सही मानने को तैयार नहीं हुआ। कप्तान रजत पाटीदार के साथ मौजूद देवदत्त पडिकल भी जेसन द्वारा लपके गए कैच को अंपायर द्वारा आउट दिए जाने से हैरान दिखे।

रजत पाटीदार पवेलियन लौटने से पहले अंपायर से बातचीत करते दिखे। इस दौरान बाउंड्री लाइन के बाहर खड़े विराट कोहली ने भी अपना पक्ष रखा और साफ कहा कि गेंद जमीन से रगड़ते हुए गई है। हालांकि अंपायर ने बेंगलुरु खेमे की नहीं सुनी और रजत को आउट किया। इस दौरान डगआउट के पास विराट कोहली और टीम के कोच एंडी फ्लावर मैच आधिकारी से काफी बहस करते हुए दिखे। उनके बीच काफी बातचीत हुई।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

अंपायर का मानना है कि जेसन होल्डर ने कैच लेने के दौरान गेंद को अंतिम समय तक पकड़े रखे। कईयों का मानना है कि जेसन की अंगुलियां लंबी हैं और इस वजह से उनकी पकड़ गेंद पर बनी हुई थी। हालांकि बेंगलुरु के मुताबिक गेंद जमीन पर टच हुई है और ये नॉटआउट होना चाहिए था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार अच्छी लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने आउट होने से पहले 15 गेंद में 19 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। रजत पाटीदार को अरशद खान ने आउट किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन बनाए। टीम के लिए देवदत्त ने सर्वाधिक रन बनाए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।