वैभव सूर्यवंशी को अब भारतीय टीम में शामिल कर देना चाहिए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने तूफानी पारी देख ऑन एयर बोला

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

पू्र्व भारतीय क्रिकेटर ने कमेंट्री के दौरान कहा कि अब वो समय आ गया है जब वैभव के लिए बात होनी चाहिए कि उन्हें भारतीय सीनियर क्रिकेटर में जगह मिले। उन्होंने कहा कि वैभव को इस शानदार फॉर्म के चलते उम्र का ध्यान ना रखते हुए भारतीय टीम में शामिल करना चाहिए।

वैभव सूर्यवंशी को अब भारतीय टीम में शामिल कर देना चाहिए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने तूफानी पारी देख ऑन एयर बोला

साल 2026 के आईपीएल में अब तक खेले गए मुकाबले में जिस एक नाम ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है वह वैभव सूर्यवंशी हैं। उन्होंने आईपीएल के अब तक चार मुकाबले खेले हैं और चेन्नई, मुंबई और आरसीबी जैसी टीमों की अनुभवी गेंदबाजी यूनिट को नेस्तानाबूत कर दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार, 10 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ गुवाहटी के बारसापारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ पिटाई की। उन्होंने आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज ना तो भुवी को छोड़ा और ना हेजलवुड पर दया दिखाई, बल्कि सबको बराबर ट्रीटमेंट दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने खेली 78 रनों की तूफानी पारी

वैभव सूर्यवंशी ने गुवाहटी में खेले गए मुकाबले में पिछले साल की चैंपियन आरसीबी के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेली। 8 चौके और 7 छक्कों के साथ इस दौरान सू्र्यवंशी का स्ट्राइक रेट 300 का रहा, जो अपने आप में उनकी प्रतिभा की कहानी बयान करता है। सूर्यवंशी की शानदार पारी को देखते हुए इस मैच में कमेंट्री कर रहे दिग्गज खिलाड़ियों के पैनल में यह चर्चा तेज हो गई की सूर्यवंशी को अब सीनियर भारतीय टीम में जगह देने में देरी नहीं करनी चाहिए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में से एक मोहम्मद कैफ में कमेंट्री के दौरान ऑन एयर कहा कि सूर्यवंशी को अब भारतीय टीम में बिना किसी शक-सुबहा के शामिल कर लेना चाहिए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

कैफ ने ऑन एयर कहा- अब भारतीय टीम में शामिल करो

पू्र्व भारतीय क्रिकेटर ने कमेंट्री के दौरान कहा कि “अब वो समय आ गया है जब वैभव के लिए बात होनी चाहिए कि उन्हें भारतीय सीनियर क्रिकेटर में जगह मिले।” उन्होंने कहा कि वैभव के साथ इस फॉर्म के साथ टीम में भारतीय टीम में शामिल करने में देर नहीं करनी चाहिए। मोहम्मद कैफ ने कमेंट्री के दौरान कहा कि “अब सही समय आ गया है जब सूर्यवंशी को बिना किसी झिझक के भारतीय टीम में शामिल कर लिया जाए।” एक अन्य कमेंट्रेटर ने उनकी इस बात पर सहमति जताते हुए कहा कि इस खिलाड़ी में दिख रही रनों की भूख को ध्यान में रखते हुए टीम में शामिल करना उचित रहेगा। इससे पहले भी कैफ कह चुके हैं कि सू्र्यवंशी को अब उनकी उम्र से नहीं बल्कि उनके नाम से जाना जाना चाहिए।

सूर्यवंशी ने मैच को बनाया एकतरफा

बता दें कि आज के मैच में वैभव सू्र्यवंशी ने मुकाबले को इतना एकतरफा कर दिया था कि 202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर के बल्लेबाजों ने 6 ओवर की समाप्ति पर 97 रन बना लिए थे और जब 8वें ओवर में सूर्यवंशी आउट हुए तब टीम का स्कोर 129 रन था। सूर्यवंशी के आउट होने के बाद रही सही कसर ध्रुव जुरैल ने 80 रन पारी खेलकर पूरी कर दी और राजस्थान रॉयल्स ने मैच को 6 विकेटों से 18 ओवर में ही जीत लिया। यह आरआर की आईपीएल 2026 में लगातार चौथी जीत है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।