वैभव सूर्यवंशी से LSG कोच हैरान, 35 सालों में नहीं देखा ऐसा; बोले- लोग पूछते हैं कि डॉन ब्रैडमैन...
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के हेड कोच जस्टिन लैंगर को हैरान कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा सूर्यवंशी ने लखनऊ के खिलाफ 93 रनों की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले जस्टिन लैंगर का शुमार वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा से हैरान होने वालों की सूची में हो गया है। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए लैंगर की कोचिंग वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 221 रन बनाने थे, लेकिन सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 93 रन बनाकर मैच को आसान बना दिया। जब वह आउट हुए तब आरआर को जीत के लिए सिर्फ छह ओवर में सिर्फ 41 रन चाहिए थे। आरआर ने मंगलवार को पांच गेंद बाकी रहते सात विकेट से जीत दर्ज की।
'35 साल के करियर में कई खिलाड़ी देखे लेकिन…'
लैंगर ने 15 वर्षीय सूर्यवंशी को लेकर विश्व क्रिकेट के लिए एक तरह की चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा, ''35 साल के क्रिकेट करियर में मैंने कई शानदार खिलाड़ी देखे हैं, लेकिन किसी युवा खिलाड़ी को इस तरह बल्लेबाजी करते देखना, सिर्फ आज नहीं बल्कि पूरे टूर्नामेंट में हैरान कर देने वाला है। पिछले मैच में मिचेल स्टार्क गेंदबाजी कर रहे थे और उनके चेहरे का भाव देखिएगा। सूर्यवंशी उन्हें मार रहे हैं और स्टार्क के चेहरे पर ऐसा भाव था जैसे- 'यह यहां क्या हो रहा है?' उन्होंने कहा, ''एक पूर्व बल्लेबाज होने के नाते मैं जानता हूं कि बल्लेबाजी कितनी मुश्किल होती है। मैं सोचता हूं, 'यह आखिर हो क्या रहा है?' असल में यह अविश्वसनीय है कि वह इस तरह खेल पा रहे हैं और अब ऑरेंज कैप भी उनके पास है। कई बार जब खिलाड़ी इस तरह खेलते हैं तो उसमें बड़ा जोखिम होता है, लेकिन वह लगातार रन बना रहे हैं। आख़िरकार क्रिकेट इसी के बारे में ही तो होता है।''
'बल्लेबाजी करते देखना वाकई सौभाग्य की बात है'
एलएसजी के हेड कोच ने कहा, “रन बनाना सीखने के लिए सबसे अच्छा तरीका रन बनाना ही होता है, सिर्फ बड़े छक्के मारना नहीं। वह बार-बार रन बना रहा है। इसलिए आगे के लिए डराने वाली बात यह है कि अगर अभी स्टार्क, एनरिक नॉर्खिए और बाकी गेंदबाजों के चेहरे सब कुछ बता रहे हैं, तो सोचिए जब वह बल्लेबाजी करना और बेहतर सीख जाएंगे, तब क्या होगा? वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और उसे बल्लेबाजी करते देखना वाकई सौभाग्य की बात है।”
'लोग पूछते हैं कि क्या डॉन ब्रैडमैन आज के दौर में…'
लैंगर ने कहा कि गेंदबाजो ने अभी तक सूर्यवंशी का सर्वश्रेष्ठ रूप नहीं देखा है। उन्होंने कहा, “लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या डॉन ब्रैडमैन आज के दौर में इतने रन बना पाते, जब खिलाड़ी हेलमेट पहनते हैं, वगैरह-वगैरह। और मैं कहता हूं कि वह खुद को ढाल लेते। लेकिन सूर्यवंशी भी उतना ही अच्छा है। वह जहां भी खेलेगा, अपने खेल को ढाल लेगा क्योंकि गेंदबाज आखिर उन्हें गेंद कहां डालेंगे? मुझे समझ नहीं आता कि वे उन्हें कहां गेंदबाजी करेंगे। इसलिए वह खुद को ढालेंगे और बेहतर होते जाएंगे, जो विश्व क्रिकेट के लिए डराने वाली बात है।”
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



