पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने शाहिद अफरीदी से की वैभव सूर्यवंशी की तुलना, जानिए क्या कहा
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग की तारीफ करते हुए कहा कि वैभव उन्हें युवा शाहिद अफरीदी की याद दिलाते हैं।

वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग को देखकर क्रिकेट जगत हैरान है। आईपीएल 2026 के जारी सीजन में वैभव सूर्यवंशी शुरुआती मैचों से लेकर अब तक छाए रहे हैं। हर तरफ उनकी ही बैटिंग की चर्चा हो रही है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर भी वैभव के टैलेंट का गुणगान कर रहे। इस लिस्ट में अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ का भी नाम जुड़ गया है। वैभव सूर्यवंशी की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन की पारी देखने के बाद मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि वैभव उन्हें युवा शाहिद अफरीदी की याद दिलाता है।
शाहिद अफरीदी से तुलना
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने एक्स पर लिखा, ''15 साल का वैभव सूर्यवंशी मुझे युवा दिनों के शाहिद अफरीदी की याद दिलाता है। युवा, निडर, विस्फोटक और ऊर्जा से भरपूर। भविष्य यहीं है! वैभव सूर्यवंशी ने गुरुवार को मुल्लांपुर में खेले गए एलिमिनेटर में दमदार पारी खेली। पंद्रह साल के इस बल्लेबाज ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंद में 97 रन बनाये थे। इस दौरान उन्होंने 12 छक्के और पांच चौके लगाए। वह तीन रन से शतक से चूकने पर काफी निराश हुए थे। राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद 47 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही आर आर ने क्वालीफायर 2 में जगह बना ली है।
दुनिया की सबसे अधिक कमाई वाली टी20 लीग में अपना दूसरा सत्र खेल रहे 15 साल के सूर्यवंशी जब 28 गेंद पर 97 रन बनाकर खेल रहे थे तब वह तिहरे अंकों तक पहुंचने से बस एक हिट दूर थे।लेकिन वह आईपीएल का सबसे तेज शतक जड़ने से चूक गए क्योंकि अगली ही गेंद पर उन्होंने प्रफुल हिंगे की एक शॉर्ट गेंद पर अपर कट खेला जो डीप थर्ड मैन पर खड़े आर स्मरण के हाथों में चली गई। सूर्यवंशी ने 12 छक्के और पांच चौके से 29 गेंद पर 97 रन बनाए।
वेस्टइंडीज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे तेज शतक (30 गेंद पर) का रिकॉर्ड है। उन्होंने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से पुणे वारियर्स के खिलाफ 66 गेंद पर 175 रन की पारी खेली थी जिसमें 17 छक्के और 13 चौके शामिल थे।
रॉयल्स की टीम अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में यहीं गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। रॉयल्स ने सूर्यवंशी (29 गेंद में 12 छक्कों और पांच चौकों से 97 रन) और जुरेल (21 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों से 50 रन) के अर्धशतक से आठ विकेट पर 243 रन बनाए। सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल (29) के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ आठ ओवर में 125 रन जोड़कर रॉयल्स को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई।
सनराइजर्स की ओर से प्रफुल्ल हिंगे सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 54 रन देकर तीन विकेट चटकाए। कप्तान पैट कमिंस ने चार ओवर में 64 जबकि साकिब हुसैन ने चार ओवर में 52 रन लुटाए। रॉयल्स की टीम हालांकि अंतिम चार ओवर में 34 रन ही बना सकी।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



