वैभव सूर्यवंशी के अगले मिशन को लेकर पिता ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए 15 साल के खिलाड़ी का आगे का प्लान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव ने अपने बेटे के आगे के प्लान के बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी आईपीएल फाइनल के बाद बेंगलुरु में विशेष कैम्प में हिस्सा लेंगे।

वैभव सूर्यवंशी के अगले मिशन को लेकर पिता ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए 15 साल के खिलाड़ी का आगे का प्लान

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 का आगाज जिस तूफानी अंदाज में किया था वैसे ही सीजन का अंत भी किया है। वैभव के क्रिकेट करियर के लिए ये सीजन बेहद महत्वपूर्ण रहा है और अब उनके लिए भारतीय टीम के दरवाजे खुलने वाले हैं। वैभव ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक सूझबूझ भरी पारी खेली, जिसने राजस्थान को ना सिर्फ मुश्किल परिस्थितियों से उबारा बल्कि उनके मैच में जीतने की संभावना को बढ़ा दिया था। हालांकि वैभव द्वारा 96 रनों की दमदार पारी बेकार चली गई क्योंकि गुजरात ने हाईस्कोरिंग मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बना ली। हालांकि वैभव के इस प्रदर्शन से पूर्व क्रिकेटर्स के साथ-साथ फैंस भी मुरीद हो गए हैं। वहीं वैभव के पिता ने पूरे सीजन के दौरान उनके बच्चे को सपोर्ट करने के लिए देशवासियों का धन्यवाद किया है और उन्होंने वैभव के आगे का प्लान भी बताया है।

वैभव के पिता ने हिन्दुस्तान से खास बातचीत में कहा, ''अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम फाइनल में पहुंचती तो हम अहमदाबाद जाते। वैभव कल अहमदाबाद आईपीएल फाइनल पुरस्कार लेने और फिर उसके बाद विशेष कैम्प में हिस्सा लेने बेंगलुरु जाएंगे। बिहार और पूरे देशवासियों को वैभव के पिता ने दिया धन्यवाद।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी ने कुल 135 बाउंड्री लगाईं, जिसमें रिकॉर्ड 72 छक्के शामिल हैं, जो किसी भी टी 20 टूर्नामेंट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा 128 बाउंड्री बटलर ने आईपीएल 2022 में लगाई थीं, जिन्होंने 83 चौके और 45 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 पारियों में 776 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा और इनमें से 684 रन सिर्फ़ चौकों और छक्कों से आए।

युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे किए। उन्होंने 440 गेंदें खेलीं, जो सबसे तेज हैं। आंद्रे रसेल इससे पहले सबसे तेज थे, जिन्होंने इसके लिए 545 गेंदें खेली थीं। सूर्यवंशी IPL में 1000 रन बनाने वाली पारियों के मामले में दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं। शॉन मार्श ने सिर्फ 21 पारियों में यह मुकाम हासिल किया, जबकि लेंडल सिमंस ने 23 पारियों में, जो सूर्यवंशी के बराबर है। सूर्यवंशी अपनी पिछली चार पारियों में नर्वस नाइनटीज में 3 बार आउट हुए हैं। अब वे आईपीएल में नाइनटीज में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और 2014 में ग्लेन मैक्सवेल के बाद एक सीज़न में ऐसी तीन इनिंग खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।