वैभव सूर्यवंशी कितने साल का है, मुझे फर्क नहीं पड़ता; रवि शास्त्री ने BCCI को दी इतिहास रचने वाली सलाह
रवि शास्त्री चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी को जल्द से जल्द भारतीय टीम में शामिल किया जाए। उनका मानना है कि सूर्यवंशी ने कम वक्त में खुद को बखूब साबित किया है।

वैभव सूर्यवंशी कम वक्त में ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। वह फिलहाल 15 साल के हैं लेकिन दिग्गज गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में जरा भी नहीं हिचकिचाते। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का हिस्सा सूर्यवंशी का जलवा आईपीएल 2026 में भी देखने को मिला रहा। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को इतिहास रचने वाली सलाह दी है। उन्हें सूर्यवंशी की उम्र से फर्क नहीं पड़ता। वह जल्द से जल्द सूर्यवंशी को भारतीय टीम में देखना चाहते हैं। अगर आने वाले दिनों में ऐसा हो गया तो सूर्यवंशी भारत की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।
'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता'
शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू के लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट संजना गणेशन से कहा, ''बहुत से लोग पूछेंगे, क्या वह 15 साल का है, क्या वह 16 साल का है, क्या वह 14 साल का है? मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं बस देखता हूं कि वह इस समय कैसे बैटिंग कर रहा है। सूर्यवंशी जिस तरह से अपनी उम्र से दोगुनी या शायद ढाई गुना उम्र के सभी खिलाड़ियों का सामना कर रहा है, वो कमाल है। इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे लगता है कि वह बहुत ज्यादा उम्मीदों पर खरा उतर रहा है और उसमें काबिलियत है। आयरलैंड का दौरा है (जून में दो T20I मैच) तो मैं उसे वहां देखना चाहूंगा।''
'टी20 उसके लिए अच्छा है'
उन्होंने आगे कहा, ''अगर आप किसी युवा को जल्द से जल्द सेटअप में लाना चाहते हैं या प्रोत्साहित करना चाहते हैं तो टी20 फॉर्मेट उसके लिए अच्छा है। और सूर्यवंसी किसी भी तरह से पीछे नहीं है। यह लड़का इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में कई टीमों में जगह बना सकता है। युवा जोश उसके चेहरे पर दिखता है।''सूर्यवंशी को हाल ही में 9-21 जून तक होने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है, जिसमें मेजबान श्रीलंका और अफगानिस्तान से टक्कर होगी। भारत की सीनियर टीम को 26 जून से को आयरलैंड में दो टी20 मैच खेले हैं। उसके बाद भारत को इंग्लैंड में एक जुलाई से पांच टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।
सूर्यवंशी ने 440 रन बनाए
सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैचों में 40 के औसत और 236.56 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों पर 103 रनों की तूफानी पारी शामिल है। उन्होंने मौजूद सीजन में 40 छक्के लगाए हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में हरारे में सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन बनाए थे, जिसमें भारतीय टीम ने इंग्लैंड को आसानी से हराया था। वह पिछले साल बिहार के लिए खेलते हुए लिस्ट ए सेंचुरी बनाने वाले वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



