वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू को लेकर आकाश की अलग सोच, कहा- टीम में जगह नहीं इंतजार करना चाहिए
वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी है कि वैभव की उम्र 15 साल ही है और डेब्यू के लिए इंतजार किया जा सकता है। क्योंकि बतौर सलामी बल्लेबाज अभिषेक-संजू अच्छा कर रहे।

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया। उन्होंने राजस्थान को मैच के शुरुआती ही ओवरों में इतना आगे पहुंचा दिया, जहां से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मैच को जीतना लगभग असंभव हो गया था और अंत में यही हुआ। वैभव की धमाकेदार पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 2 में शानदार एंट्री की। वैभव की पारी को देखने के बाद एक बार फिर उनको भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने 'निडर युवा खिलाड़ी' वैभव सूर्यवंशी की जबरदस्त पारी और भारत के लिए संभावित पदार्पण पर अपनी राय दी।
गेंदबाज बेबस नजर आए
आकाश चोपड़ा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर एसआरएच के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की बेहतरीन पारी की जमकर तारीफ करते हुए कहा, "गेंदबाजों के पास आम तौर पर वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ एक प्लान होता है और पैट कमिंस ने यॉर्कर से शुरुआत की, जिस पर वैभव शुरू में रन नहीं बना पाए। लेकिन एक बार जब उनकी आंखें जम गईं, तो फिर कुछ भी काम नहीं आया। एसआरएच के गेंदबाज बेबस नजर आए। ऐसा लगा जैसे उन पर कोई सुनामी आ गई हो। और जब वैभव जैसा बल्लेबाज इस तरह की फॉर्म में हो, तो आप सिवाय देखने के और कुछ नहीं कर सकते। एसआरएच के पास एक अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण है। पैट कमिंस और ईशान मलिंगा विश्व-स्तरीय गेंदबाज हैं। उनमें से एक तो वर्ल्ड कप विजेता भी है।''
चोपड़ा ने कहा, ''कमिंस ने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं बचा था। एक पल के लिए सूर्यवंशी की उम्र को भूल जाइए, बस उनकी क्वालिटी देखिए। यह लंबे समय बाद किसी ओपनर द्वारा खेली गई सबसे बेहतरीन जवाबी-हमलावर पारियों में से एक थी। एक अच्छे गेंदबाज़ी आक्रमण के ख़िलाफ़, उन्होंने पूरे नियंत्रण के साथ खेला। गेंदबाज़ों के पास प्लान थे, लेकिन वे प्लान पूरी तरह से नाकाम रहे। यही एक खास खिलाड़ी की पहचान होती है।"
अभिषेक-संजू अभी भी टॉप खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी के संभावित इंडिया कॉल-अप पर चोपड़ा ने कहा, "अगले वर्ल्ड कप में अभी दो साल बाकी हैं। अभी बहुत समय है। हां, आईपीएल में उनकी फॉर्म के आधार पर वैभव सूर्यवंशी को इंडिया टीम में चुनना एक रोमांचक विचार है। आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते, क्योंकि आईपीएल इंडिया का सबसे बड़ा टी20 टूर्नामेंट है। वह लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। आपको उन्हें गंभीरता से लेना होगा। इसमें कोई शक नहीं कि वह खास हैं। लेकिन आप सिर्फ बदलाव करने के लिए बदलाव नहीं करते। यह सीधा सा नियम है। किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर करने के लिए, उसका फेल होना जरूरी है।
उन्होंने आगे कहा, ''अगर कोई खिलाड़ी पहले से ही टीम में टॉप पर है, तो आप उसे सिर्फ इसलिए क्यों हटाएंगे कि किसी और ने बड़े रन बनाए हैं? अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन अभी ऐसे ही टॉप खिलाड़ी हैं। आप उन्हें नहीं हटाते। अगर आप ऐसा करते हैं, तो दो या तीन साल बाद जब वैभव का फ़ॉर्म खराब होगा, तो उनके साथ भी यही होगा। उनकी जगह किसी और युवा बल्लेबाज़ को टीम में ले आया जाएगा। ऐसे में, चयनकर्ताओं अजीत अगरकर, आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा पर दबाव बढ़ जाएगा। लेकिन उन्हें वही करना चाहिए जो भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे अच्छा हो। वे सही फैसला लेंगे। वैभव का इंडिया डेब्यू कल ही होना जरूरी नहीं है। इसके लिए इंतजार किया जा सकता है। वह अभी सिर्फ 15 साल के हैं। इसलिए, किसी भी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं है।"
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



