वैभव सूर्यवंशी ने IPL में ठोक दिए सबसे तेज 1000 रन, रसल-सहवाग का रिकॉर्ड धराशायी
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में सबसे कम गेंदों में एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसल का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव ने 440 गेंदों में 1000 रन पूरे किए।

वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान आईपीएल में इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सबसे कम गेंदों में एक हजार रन बनाने का आंद्रे रसल का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने। उन्होंने 47 गेंद में 96 रन की दमदार पारी खेली। हालांकि शतक लगाने से एक बार फिर चूक गए। वैभव सूर्यवंशी, रविंद्र जडेजा और फरेरा की दमदार पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए।
वैभव ने सबसे तेज 1000 रन पूरे किए
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे कम गेंदों में एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 440 गेंदों में 1000 रन पूरे किए। आंद्रे रसेल ने 545 गेंदों में ये कारनामा किया था। जिसका मतलब है कि वैभव ने उनसे 105 गेंद पहले ही ये आंकड़ा पार कर लिया। टिम डेविट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 560 गेंदों में ये कारनामा किया था। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने 575 गेंदों में 1000 रन बनाए थे। फिल सॉल्ट ने 575 गेंदों में ये कमाल किया था, जबकि हेनरिक क्लासेन एक हजार रन तक पहुंचने के लिए 594 गेंदें खेली थी। वीरेंद्र सहवाग 604 गेंदों में एक हजार रन तक पहुंचे थे।
सबसे कम पारियों में एक हजार रन
वैभव सूर्यवंशी सबसे कम पारियों में एक हजार रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सबसे कम पारियों में एक हजार रन पूरा करने का रिकॉर्ड शान मार्श के नाम है। उन्होंने सिर्फ 21 पारियों में ये कारनामा किया था। लिंडल सिंमस ने 23 पारियों और वहीं वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 23 पारी में एक हजार रन पूरे किए। डेवोन कॉनवे ने 24 पारियों में ये कारनामा किया था। मैथ्यू हेडन ने 25 और गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 25 पारियों में ये मुकाम हासिल किया।
18वें ओवर में शतक की ओर बढ़ रहे वैभव सूर्यवंशी को कगिसो रबाड़ा ने आखिरीकार अपना शिकार बना लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के उड़ाते हुए (96) रनों की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 214 रन बनाये। आरआर के लिए डॉनोवन फ़रेरा ने पारी के आखिरी ओवर में चार छक्के लगाये और उन्होंने 11 गेंदों में (नाबाद 38) रन बनाये जिसमें दो चौके भी शामिल है। रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 45) रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिये। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



