उर्विल पटेल की आंधी में उड़ा 11 साल पुराना IPL रिकॉर्ड, महज 10 गेंदों में रचा नया इतिहास
Urvil Pate joint-fastest IPL fifty: उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तबाही मचाई। उन्होंने 23 गेंदों में आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने एक धांसू रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने रविवार को आईपीएल 2026 में गदर काटा। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 23 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेली। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दो चौके और आठ छक्के ठोके। उन्होंने अपने अधिकांश छक्के लॉन्ग ऑन और मिडविकेट की दिशा में लगाए। उनके बल्ले से यह आंधी 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निकली। दाएं हाथ के बल्लेबाज उर्विल ने 13 गेंदों में अर्धशतक कंप्लीट किया और यशस्वी जायसवाल की बराबरी की। यह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के ओपनर यशस्वी ने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विरुद्ध 13 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट की थी। सीएसके ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।
उर्विल पटेल ने 10 गेंदों में रचा नया इतिहास
संजू सैमसन (18 गेंदों में 28) के चौथे ओवर में आउट होने के बाद उतरे उर्विल ने शुरुआती दो गेंदों पर धैर्य दिखाया। हालांकि, उन्होंने पेसर आवेश खान द्वारा डाले गए पांचवें ओवर में आक्रामक मॉड ऑन कर लिया। उन्होंने ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर छक्का मारा। उन्होंने अगले ओवर में स्पिनर दिग्वेश राठी को आड़े हाथ लिया। उर्विल ने दिग्वेश के सामने तीन छक्के और एक चौका लगाया। उन्होंने महज 10 ओवर में 42 रन जुटाए और नया इतिहास रच डाला। दरअसल, उर्विल आईपीएल में पारी की शुरुआती 10 गेंदों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने एबी डिविलियर्स का 11 साल पुराना धांसू रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डिविलियर्स ने आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के विरुद्ध 10 गेंदों में 41 रन जोड़े थे। वह तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा थे। यशस्वी ने भी 2023 में अपनी ऐतिहासिक फिफ्टी के दौरान 10 गेंदों में इतने ही रन बटोरे थे।
उर्विल ने पिता को समर्पित किया अर्धशतक
उर्विल ने धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी नहीं बख्शा और सातवें ओवर में मिडविकेट की दिशा में लंबा छक्का लगाया। उन्होंने ओवर की अंतिम गेंद पर पर ऑफ साइड में एक रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। घरेलू क्रिकेट में गुजरात का प्रतिनिधित्व करने वाले 27 वर्षीय उर्विल इंडिया ए टीम के लिए भी खेल चुके हैं। अर्धशतक पूरा करने के बाद उर्विल ने अपनी इस उपलब्धि को अपने पिता को समर्पित किया। उन्होंने जेब से एक कागज निकाला, जिस पर लिखा था, "यह आपके लिए है पापा।'' आईपीएल इतिहास में दूसरी सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से केएल राहुल, पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड के नाम है, जिन्होंने 14 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
IPL में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज फिफ्टी
13 - यशस्वी जायसवाल (RR) बनाम केकेआर, कोलकाता, 2023
13 - उर्विल पटेल (CSK) बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2026
14 - केएल राहुल (PBKS) बनाम डीसी, मोहाली, 2018
14 - पैट कमिंस (KKR) बनाम एमआई, पुणे, 2022
14 - रोमारियो शेफर्ड (RCB) बनाम सीएसके, बेंगलुरु, 2025
आईपीएल में शुरुआती 10 गेंदों के बाद सबसे ज्यादा रन
42 - उर्विल पटेल बनाम एलएसजी, चेन्नई, 2026
41* - एबी डिविलियर्स बनाम एमआई, बेंगलुरु, 2015
41* - यशस्वी जायसवाल बनाम केकेआर, कोलकाता, 2023
40* - अभिषेक शर्मा बनाम डीसी, दिल्ली, 2024
39* - रोमारियो शेफर्ड बनाम डीसी, मुंबई, 2024
39* - प्रियांश आर्यर बनाम सीएसके, चेन्नई, 2026
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



