KKR VS GT मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति, कौन सी चार टीमें हैं टॉप-4 में, कहां पहुंची CSK-RCB?
आईपीएल 2026 में केकेआर बनाम जीटी मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की क्या स्थिति है, कौन सी चार टीमें टॉप-4 में बनी हुई हैं, किन टीमों के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल आसान होने वाली है, आइए आज हम आपको विस्तार से बताते हैं।

आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डंस के मैदान में गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को कुछ हद तक मजबूत किया है और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। मैच में हार के साथ गुजरात टाइटंस की पॉइंट्स टेबल में स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, उसके पास अब सिर्फ एक मैच रह गया है और वह 18 अंकों से अधिक तक नहीं पहुंच सकती। ऐसे में टॉप टू में पहुंचने की उसकी संभावनाएं कम होती नजर आ रही हैं।
KKR VS GT मैच के बाद टॉप-4 में हैं ये टीमें
शनिवार को खेले गए मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति के अनुसार 12 मैचों में आठ जीत और चार हार के साथ 16 पॉइंट्स अर्जित करते हुए और शानदार रन रेट की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टॉप पर बनी हुई है। रविवार, 17 मई को उसका मुकाबला पंजाब किंग से है और अगर उस मैच को आरसीबी जीत लेती है तो वह आईपीएल 2026 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन जाएगी। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति के अनुसार, 13 मैचों में आठ जीत और पांच हार के साथ 16 अंक अर्जित करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम दूसरे नंबर पर है। वहीं, 12 मैचों में 7 जीत और पांच हार के साथ 14 अंक लेकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सूची में तीसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स की टीम 12 मैचों में 6 जीत और पांच हार के साथ और एक रद्द मैच के साथ कुल 13 अंक अर्जित किए हैं और उसका रन रेट अभी भी पॉजिटिव में है, वह सूची में टॉप 4 में अभी भी मौजूद है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब किंग्स को अपने अगले दोनों मुकाबले जीतने अनिवार्य नजर आ रहे हैं।
पांचवें, 6वें, 7वें और 8वें नंबर पर हैं ये टीमें
आईपीएल 2026 के शुरुआती फेज में अच्छा प्रदर्शन करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप 4 से बाहर है और वह 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, जबकि सीएसके की टीम 12 मैचों में 6 जीत और छह हार के साथ 12 अंक लेकर राजस्थान रॉयल्स से कम रन रेट के कारण सूची में छठवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आज के मैच में जीत हासिल करते हुए 12 मुकाबले में पांच जीत और छह हार और एक रद्द मैच के साथ कुल 11 अंक अर्जित कर लिए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 12 मैचों में पांच जीत और सात हार हासिल करते हुए सिर्फ 10 अंक जुटाए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है। कल अगर दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मैच हार जाती है, तो वह आधिकारिक तौर पर एलिमिनेट होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।
9वें और 10वें नंबर पर हैं ये टीमें, एलिमिनेट हो चुकी हैं
12 मैचों में चार जीत और आठ हर के साथ मुंबई इंडियंस पहले ही एलिमिनेट हो चुकी है और वह प्वाइंट्स टेबल में नवे स्थान पर है। लखनऊ सुपरजाइंट्स ने भी 12 मैचों में चार जीत और 8 हार हासिल की है और यह टीम भी एलिमिनेट हो चुकी है। इसने ज्यादा खराब खेला है और इसका रन रेट मुंबई इंडियन से भी कम है इस कारण से यह टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें और आखिरी पायदान पर है।
KKR VS GT मैच के बाद पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालिए
| 1 | आरसीबी (12 मैच, 8 जीत चार हार) | 16 अंक, +1.053 रन रेट |
|---|---|---|
| 2 | गुजरात टाइटंस (13 मैच, 8 जीत, 5 हार) | 16 अंक, +0.400 रन रेट |
| 3. | सनराइजर्स हैदराबाद (12 मैच, 7 जीत, 5 हार) | 14 अंक, +0.331 रन रेट |
| 4 | पंजाब किंग्स (12 मैच, 6 जीत, 5 हार, 1 रद्द) | 13 अंक, +0.355 रन रेट |
| 5 | राजस्थान रॉयल्स (11 मैच, 6 जीत,. 5 हार) | 12 अंक, +0.082 रन रेट |
| 6 | चेन्नई सुपर किंग्स (12 मैच, 6 जीत, 6 हार) | 12 अंक, +0.027 रन रेट |
| 7 | कोलकाता नाइट राइडर्स (12 मैच, 5 जीत, 6 हार. 1 रद्द) | 11 अंक |
| 8 | दिल्ली कैपिटल्स (12 मैच, 5 जीत, 7 हार) | 10 अंक |
| 9 | मुंबई इंडियंस ( एलिमिनेटेड) 12 मैच, 8 हार चार जीत | 8 अंक, -0.504 रन रेट |
| 10 | लखनऊ सुपर जायंट्स (एलिमिनेटेड) (12 मैच, चार जीत, 8 हार) | 8 अंक, -0.701 |
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



