गुजरात टाइटंस को रोमांचक जीत से भी नहीं मिला IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में फायदा, PBKS की नंबर-1 की कुर्सी खतरे में

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 Updated Points Table- शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने सुपर संडे के दूसरे रोमांचक मुकाबले में टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को हराया, मगर इस जीत से उन्हें पॉइंट्स टेबल में कोई फायदा नहीं मिला।

गुजरात टाइटंस को रोमांचक जीत से भी नहीं मिला IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में फायदा, PBKS की नंबर-1 की कुर्सी खतरे में

IPL 2026 Updated Points Table- शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ गुजरात ने ना सिर्फ पंजाब से पिछली हार का बदला लिया, बल्कि इस सीजन जीत की हैट्रिक भी लगाई। हालांकि अभी भी उन्हें आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में कोई फायदा नहीं मिला है। जीटी की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर अटकी हुई है। गुजरात टाइटंस के आरसीबी, एसआरएच और आरआर के बराबर 12-12 अंक हो गए हैं, मगर खराब नेट रन रेट के चलते वह टॉप-4 से अभी भी बाहर है। वहीं इस हार के साथ पंजाब किंग्स की नंबर-1 की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। बता दें, पीबीकेएस की यह सीजन की लगातार दूसरी हार है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में ये टीमें

पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है। 9 मैचों में PBKS की यह दूसरी हार है। पंजाब को गुजरात टाइटंस से पहले राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। सीजन के लगातार 6 मैच जीतने वाली पंजाब की टीम के साथ ऐसा लग रहा है कि वह लय खो चुकी है। प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए उन्हें जल्द लय हासिल करनी होगी।

पंजाब किंग्स के अलावा टॉप-4 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें हैं। इन तीन टीमों के खाते में 12-12 अंक है।

5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स 9 मैचों में 8-8 अंकों के साथ अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, मगर उनके लिए आगे की लड़ाई आसान नहीं रहने वाली है। एक चूक उन्हें भी टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

पोजिशनटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंक
1पंजाब किंग्स96210.85513
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु96301.42012
3सनराइजर्स हैदराबाद106400.64412
4राजस्थान रॉयल्स106400.51012
5गुजरात टाइटन्स10640-0.14712
6चेन्नई सुपर किंग्स94500.0058
7दिल्ली कैपिटल्स9450-0.8958
8कोलकाता नाइट राइडर्स9351-0.5397
9मुंबई इंडियंस9270-0.8034
10लखनऊ सुपर जायंट्स8260-1.1064

मुंबई इंडियंस आज हो सकती है प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

मुंबई इंडियंस आज अधिकारिक तौर पर आईपीएल 2026 से बाहर हो सकती है। एमआई का आज 10वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स से है। अगर एलएसजी आज उन्हें हराने में कामयाब रहती है तो मुंबई अधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी क्योंकि उनकी गाड़ी इस हार के बाद 12 अंकों से आगे नहीं बढ़ पाएगी। टूर्नामेंट में पहले ही 5 टीमें ऐसी है जिनके खाते में अभी 12 या उससे ज्यादा अंक है और उनका नेट रन रेट एमआई से काफी बेहतर है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।