RCB के नाम के आगे Q, CSK के लिए संभावनाएं बढ़ीं, PBKS-RR मुश्किल में, देखिए पॉइंट्स टेबल में क्या-क्या बदलाव हुए?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईपीएल 2026 में रविवार को खेले गए दो मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। दोपहर के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर अपना दबदबा बनाए रखा है। देखिए पूरी लिस्ट-

RCB के नाम के आगे Q, CSK के लिए संभावनाएं बढ़ीं, PBKS-RR मुश्किल में, देखिए पॉइंट्स टेबल में क्या-क्या बदलाव हुए?

आईपीएल 2026 में रविवार को खेले गए दो मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। दोपहर के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर अपना दबदबा बनाए रखा है और वह 18 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी हो गई है। पंजाब किंग्स हार के बावजूद टॉप 4 में बनी हुई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्सि ने आज जीत हासिल करने के बाद भी सातवां स्थान नहीं छोड़ा है। राजस्थान रॉयल छठवें स्थान पर बनी हुई है। आइए पूरे पॉइंट्स टेबल पर विस्तार से एक नजर डालते हैं।

RCB सहित टॉप-4 में बनी हुई हैं ये टीमें

आईपीएल 2026 में 62 मैचों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टॉप पर बनी हुई है। इस टीम ने इस सीजन अब तक कुल 13 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने 9 में जीत हासिल की है जबकि चार मैच हारे हैं और कुल 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। आरसीबी आईपीएल 2026 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। गुजरात टाइटंस ने अब तक 13 मैच खेले हैं जिसमें से आठ में उसे जीत हासिल हुई है, जबकि 5 मैच उसने हारे हैं और कुल 16 अंकों के साथ हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। उसका आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है। पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 12 मैचों में सात जीत और पांच हार के साथ 14 अंक लेकर बनी हुई है, जबकि पंजाब किंग्स ने 13 मैचों में 6 जीत, 6 हार और एक रद्द मैच के साथ कुल 13 अंक हासिल किए हैं और टॉप 4 में अभी भी बनी हुई है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

इन 4 टीमों के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के अभी भी चांस

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टॉप 4 से अभी बाहर है, लेकिन आगे आने वाले मुकाबलों से यह खुद को टॉप 4 में एंट्री दिला सकती है, क्योंकि इसके पास अब पॉइंट्स टेबल की स्थिति को देखते हुए अच्छे मौके हैं। फिलहाल, चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक कुल 12 मैच खेले है, जिसमें से 6 में उन्हें जीत मिली है जबकि 6 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है और कुल 12 अंकों के साथ पॉजिटिव रन रेट के कारण पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है, वहीं दिल्ली कैपिटल ने आज के मैच में जीत हासिल करने के बाद भी सातवें स्थान की जगह नहीं छोड़ी है, क्योंकि उसमें 13 मैचों में छह में जीत हासिल की है और 7 मुकाबले हारे हैं, जिसके कारण उसके कुल 12 अंक हैं। उसका रन रेट पंजाब किंग्स की तुलना में कम है, इस कारण वह सातवें स्थान पर ही बनी हुई है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 12 मैचों में पांच जीत, 6 हार और एक रद्द मैच के साथ कुल 11 अंक हासिल किए हैं और इसकी भी प्लेऑफ की उम्मीदें फिलहाल बनी हुई है। यह टीम आठवें स्थान पर मौजूद है।

स्थिति टीमकुल मैचजीतहारकोई नतीजा नहींनेट रन रेटअंकमौजूदा फॉर्म
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q)139401.06518WWWLL
2 गुजरात टाइटंस138500.40016LWWWW
3 सनराइजर्स हैदराबाद127500.33114LWLWW
4 पंजाब किंग्स136610.22713LLLLL
5 चेन्नई सुपर किंग्स126600.02712LLLWL
6 राजस्थान रॉयल्स126600.02712LWWWL
7 दिल्ली कैपिटल्स13670-0.87112WWLLW
8 कोलकाता नाइट राइडर्स12561-0.03811WLWWW
9 मुंबई इंडियंस (E)12480-0.5048WLWLL
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (E)12480-0.7018WLWLL

प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं ये दो टीमें

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दो ऐसी टीम में है जो पहले ही आईपीएल 2026 से प्लेऑफ की रेस से एलिमिनेट हो चुकी हैं। मुंबई इंडियंस ने अब तक 12 मैचों में चार जीत और आठ हार के साथ कुल 8 अंक हासिल किए हैं और नौवें स्थान पर बनी हुई है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भी 12 मैचों में चार जीत और आठ हार के साथ आठ अंक हासिल किए हैं, लेकिन मुंबई से भी खराब रन रेट के कारण वह दसवें पायदान पर मौजूद है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।