IPL में सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने वाले टॉप-5 बैटर, रोहित ने फिफ्टी के साथ लिस्ट में खुद को और मजबूत किया
रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी के साथ आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में खुद को चौथे नंबर पर और मजबूती से स्थापित किया है।

आईपीएल 2026 के अपने शुरुआती मैच में रोहित शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर मुंबई इंडियंस की टीम को मजबूत आधार प्रदान किया है। रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आउट होने से पहले 38 गेंदों में 78 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े। रोहित शर्मा ने इस दौरान 205.26 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इस दमदार अर्धशतकीय पारी के साथ हिटमैन ने इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक का स्कोर करने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर अपने आप को और मजबूती से स्थापित कर लिया है। उन्होंने आईपीएल के इतिहास 50 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है।
आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक फिफ्टी प्लस स्कोर लगाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली पहले नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने अब तक 72 बार ऐसा किया है। विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक कुल 64 अर्धशतक लगाए हैं और उनके बल्ले से 8 शतक निकले हैं। इस तरह वे सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं। उन्होंने 66 बार ऐसा कारनामा किया है। वहीं, सूची में तीसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 53 बार फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया है। रोहित शर्मा इस सूची में 50 फिफ्टी प्लस स्कोर के साथ चौथे नंबर पर मौजूद हैं। केएल राहुल ने 45 बार यह कारनामा किया है और वे सूची में 5वें स्थान पर हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस का स्कोर बनाने वाले बैटर
72 - विराट कोहली,
66 - डेविड वार्नर,
53 - शिखर धवन,
50 - रोहित शर्मा*,
45 - केएल राहुल
शानदार लय में दिख रहे हैं रोहित और कोहली
बता दें कि आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में ही रोहित और कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। भारतीय टीम के दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने तीन महीने से भी अधिक समय के बाद मैदान में वापसी की है और दोनों ने अपने पहले ही मुकाबले में अर्धशतक बनाए हैं। शनिवार को विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए थे, वहीं रविवार को रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 38 गेंदों में 78 रन बनाए हैं।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



