मुश्किलों से जूझ रही LSG के लिए राहत भरी खबर, शादी के बाद IPL खेलने आ रहा तूफानी बल्लेबाज
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आईपीएल के 19वें सीजन में जूझ रही है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंग्लिस मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ टीम से जुड़ सकते हैं।

मुश्किलों से जूझ रही लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए आईपीएल 2026 के बीच में एक बड़ी राहत की खबर है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज जोश इंग्लिस चार मई को मुंबई इंडियन्स (एमआई) के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम में शामिल हो सकते हैं। अपनी शादी की वजह से 31 साल के इंग्लिस ने सीजन के पहले हाफ में नहीं खेलने का फैसला किया था। 18 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने के बाद इंग्लिस के कुछ समय के ब्रेक के बाद भारत आने की उम्मीद है। इंग्लिस ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के लिए 162.57 के स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए थे लेकिन 2026 की नीलामी से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया था।
आखिरी छह मैच खेल सकते हैं इंग्लिस
'ईएसपीएनक्रिकइंफो' की खबर के अनुसार आठ करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदे गए इंग्लिस लखनऊ सुपर जायंट्स के आखिरी छह मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। इसकी शुरुआत चार मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से होगी। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम अपने पिछले तीन मैच हार चुकी है और अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। लखनऊ का अगला मैच 22 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ होगा। पंत ब्रिगेच को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा। एलएसजी की यह लगातार तीसरी हार है।
पंत पंजाब केखिलाफ फिफ्टी से चूके
पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्य (93 रन) और कूपर कोनोली (87 रन) की पारियों के दम पर 254/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन ही बना सकी जिसमें पंत ने 43, ऐडन मारक्रम ने 42, मिचेल मार्श 40 और आयुष बडोनी ने 35 रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए मार्को यानसेन ने 37 रन देकर दो विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक और युजवेंद्र चहल को एक एक विकेट मिला।
निकोलस पूरन की खराब फॉर्म जारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएसजी ने बडोनी को पारी का आगाज करने के लिए भेजा जो अर्शदीप के सामने जूझते नजर आए। पंत ने सातवें ओवर में यानसेन पर लगातार दो छक्के जमाकर बड़ी पारी खेलने की उम्मीद जगाई। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट पर 109 रन था। मार्श अगले ओवर में चहल की गेंद को उठाने की कोशिश में बार्टलेट को आसान कैच थमा बैठे। पंत ने इसी ओवर में चहल पर लांग ऑन पर लगातार दो छक्के लगाकर दबाव कम करने का प्रयास किया। लेकिन 13वें ओवर में अर्शदीप की वाइड यॉर्कर गेंद पर विकेटकीपर प्रभसिमरन को कैच देकर आउट हो गए। निकोलस पूरन (9) की खराब फॉर्म जारी रही।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



