क्या सुनील नरेन की फिरकी के सामने टिक पाएंगे रोहित शर्मा? आंकड़ों के आधार पर देखिए किसमें कितना है दम
सुनीन नरेन और रोहित शर्मा 29 मार्च रविवार को आईपीएल के मुकाबले में आमने-सामने होंगे। टी-20 क्रिकेट में दोनों में किसका पलड़ा भारी है, आंकड़ों में देखिए।

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का दूसरा मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। मुकाबले के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। मुंबई इंडियंस की टीम कागज पर बहुत मजबूत नजर आ रही है, वहीं केकेआर की टीम में तेज गेंदबाजों की कमी खल सकती है, क्योंकि इसके हर्षित राणा और आकाशदीप जैसे तेज गेंदबाज आईपीएल 2026 से रूल्ड आइट हो चुके है। हालांकि, उनके पास वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के रूप में दो तुरुप के इक्के जरूर टीम में मौजूद हैं।
आज के मैच में रोहित शर्मा और सुनील नरेन आमने-सामने होंगे। दोनों के सभी टी-20 मुकाबलों में रिकॉर्ड्स बेहद दिलचस्प हैं। अब तक रोहित शर्मा ने किसी भी टी-20 (अंतरराष्ट्रीय या घरेलू) मैचों को मिलाकर सुनील नरेन की कुल 177 गेंदें खेली हैं, जिनमें 18.90 की औसत और 106.77 के स्ट्राइक रेट के साथ 189 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं, सुनील नरेन ने रोहित शर्मा को 10 बार आउट भी किया है। सुनील नरेन के ये आंकड़े दिखाते हैं कि टी-20 क्रिकेट में उन्होंने रोहित शर्मा को हमेशा बांधे रखा है और कभी भी हाथ खोलने का मौका नहीं दिया है। यही कारण है कि रोहित शर्मा जैसा विस्फोटक बल्लेबाज नरेन की गेंदों पर 106.77 की स्ट्राइक रेट से ही रन बना पाया है और इस क्वालिटी स्पिनर के खिलाफ उनका औसत भी बेहद मामूली सिर्फ 18.90 का है।
शाम में खेले जाने वाले मुकाबले में अब देखना दिलचस्प होगा कि लगभग तीन महीने से भी ज्यादा के अंतराल के बाद मैदान पर उतरने वाले रोहित शर्मा अपने आंकड़ों में सुधार कर पाएंगे या सुनील नरेन एक बार फिर बाजी मार लेंगे। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि क्या सुनील नरेन की फिरकी के सामने रोहित शर्मा टिक पाएंगे? हिटमैन के फैंस उम्मीद करेंगे कि वे बड़ी पारी खेलें और सुनील नरेल जैसे समझदार गेंदबाज के जाल और फिरकी में जल्दी ना फंसे। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस यह चाहेंगे कि तीन बार की चैंपियन टीम एक बार फिर नए सीजन में शानदार शुरुआत करे।
दोनों टीमों का 2026 आईपीएल का स्क्वॉड
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड:अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलेन, तेजस्वी सिंह, टिम सिफर्ट, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, रामनदीप सिंह, कैमरून ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, प्रशांत सोलंकी।
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड: हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकल्टन, रॉबिन मिंज, राज अंगद बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर,जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड , मयंक मार्कंडेय, शार्दुल ठाकुर।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



