IPL 2026 से बाहर हुए ब्रायडन कार्स, SRH ने श्रीलंकाई गेंदबाज को घोषित किया रिप्लेसमेंट

Apr 14, 2026 07:42 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

Dilshan Madushanka IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने ब्रायडन कार्स की जगह दिलशान मदुशंका को शामिल किया है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज कार्स चोटिल हैं।

IPL 2026 से बाहर हुए ब्रायडन कार्स, SRH ने श्रीलंकाई गेंदबाज को घोषित किया रिप्लेसमेंट

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स चोटिल होने के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने कार्स के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। एसआरएच ने कार्स की जगह श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। एसआरएच मौजूदा सीजन में अब तक पांच खेले चुकी है, जिसमें दो जीत नसीब हुई। हालांकि, कार्स को एक भी मैच में उतरने का मौका नहीं मिला। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ सीजन ओपनर मैच से पहले अभ्यास के दौरान हाथ में चोट लगी थी। उन्होंने आईपीएल डेब्यू नहीं किया है। कार्स को हैदराबाद टीम ने आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले रिटेन किया था। एसआरएच के हेड कोच डेनियल विटोरी ने तब उनके जल्दी ठीक होने की उम्मीद जताई थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

मदुशंका को मिले 75 लाख रुपये

आईपीएल ने एक बयान के अनुसार, एसआरएच ने मदुशंका 75 लाख रुपये में शामिल किया है। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा रह चुके हैं लेकिन आईपीएल डेब्यू नहीं किया। 25 वर्षीय पेसर ने श्रीलंका के लिए एक टेस्ट, 28 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और कुल 70 विकेट चटकाए। वहीं, मंगलवार को एसआरएच के नियमित कप्तान पैट कमिंस को लेकर भी अहम अपडेट सामने आया है। तेज गेदंबाज कमिंस के 17 अप्रैल को हैदराबाद टीम से जुड़ने की उम्मीद है। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 57 रनों से रौंदने के बाद एसआरएच को अगला मैच 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध खेलना है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
दिलशान मदुशंका

पैट कमिंस का फिटनेस टेस्ट होगा

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस बुधवार को घर पर फिटनेस टेस्ट देंगे और अगर वह इसे पास कर लेते तो उनके 17 अप्रैल को हैदराबाद वापस आने की उम्मीद है। सीजन शुरू होने से पहले कमिंस ने कहा था कि अगर सब ठीक रहा तो वह आईपीएल का दूसरा हाफ खेलेंगे। कमिंस के हवाले से कहा गया, "मैं फिर से बॉलिंग कर रहा हूं। मैं अभी लगभग हर तीसरे दिन बॉलिंग कर रहा हूं। हमने टूर्नामेंट के बीच तक मुझे ठीक करने का प्लान बनाया है। ऐसे में उम्मीद है कि अगर कुछ गलत नहीं हुआ तो मैं दूसरे हाफ में खेलूंगा।" कमिंस 27 मार्च को भारत आए थे और एसआरएच ने 28 मार्च को आरसीबी के खिलाफ पहला मैच खेला। हालांकि, वह 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट गए। वह टीम के साथ कोलकाता गए थे और वहीं से घर निकले गए। कमिंस की गैर मौजूदगी में ईशान किशन एसआरएच की कमान संभाल रहे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।