कप्तान पैट कमिंस का होगा फिटनेस टेस्ट, इस तारीख तक सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने की उम्मीद
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के नियमित कप्तान पैट कमिंस के इस हफ्ते अपनी टीम से जुड़ने की उम्मीद है। कमिंस की गैर मौजूदगी में ईशान किशन हैदराबाद टीम की कमान संभाल रहे हैं।

दो डेब्यू करने वाले भारतीय पेसरों की शानदार सफलता पर सवार सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का बॉलिंग अटैक और मजबूत हो सकता है, क्योंकि पैट कमिंस की टीम से कुछ अच्छी खबर आई है। नियमित कप्तान कमिंस जो दुनिया के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक हैं जल्द ही एसआरएच के आने वाले मैचों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। अभी तक कोई गारंटी नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से नई उम्मीद जगी है।
'कमिंस का बुधवार को फिटनेस टेस्ट'
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस बुधवार को घर पर फिटनेस टेस्ट देंगे और अगर वह इसे पास कर लेते हैं - जिसके बारे में फ्रेंचाइजी में उम्मीद की किरण है तो उनके उनके लिए खेलना शुरू करने का चांस है। कमिंस के 17 अप्रैल को हैदराबाद वापस आने की उम्मीद है। एसआरएच अपना अगला मैच शुक्रवार (18 अप्रैल) को अपने घर पर खेलेगी। सीजन शुरू होने से पहले कमिंस ने कहा था कि अगर सब ठीक रहा तो वह आईपीएल का दूसरा हाफ खेलने की उम्मीद कर रहे हैं।
'मैं हर तीसरे दिन बॉलिंग कर रहा हूं'
कमिंस के हवाले से कहा गया, "मैं फिर से बॉलिंग कर रहा हूं। मैं अभी लगभग हर तीसरे दिन बॉलिंग कर रहा हूं। हमने टूर्नामेंट के बीच तक मुझे ठीक करने का प्लान बनाया है। इसलिए उम्मीद है, अगर कुछ गलत नहीं हुआ तो मैं दूसरा हाफ खेलूंगा।" वह 27 मार्च को भारत आए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 28 मार्च को अपना मैच खेला था। कमिंस 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दूसरे मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट गए। वह टीम के साथ कोलकाता गए थे और वहीं से घर से निकल गए। ताजा अपडेट यह है कि अगले 24 घंटों में उनका फिटनेस टेस्ट होगा।
'उम्मीद है कि कमिंस टेस्ट पास कर लेंगे'
जब कमिंस के बारे में अपडेट के लिए संपर्क किया गया तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने जवाब दिया, 'कोई खबर नहीं'। हालांकि, एक जानकार सूत्र ने क्रिकबज को कन्फर्म किया, "उम्मीद है कि वह टेस्ट पास कर लेंगे और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से एनओसी ले लेंगे।" कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कप्तानी कर रहे हैं। सीए अपने तेज गेंदबाजों को एनओसी देने में बहुत सख्ती बरतता है। मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स) को अभी तक एनओसी नहीं मिली है, जबकि कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए गेंदबाजी करने की देर से हरी झंडी मिली।
हिंगे और हुसैन को डेब्यू का मौका मिला
आरसीबी के जोश हेजलवुड जो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले थे, रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ मैच में आश्चर्यजनक रूप से अनुपस्थित थे और समझा जाता है कि उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा रहा है। एसआरएच की गेंदबाजी कमजोर लग रही थी लेकिन सोमवार को को प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन के रूप में टीम को एक बहुत काबिल नई जोड़ी मिली। दोनों ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ डेब्यू मैच में चार-चार विकेट लिए।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



