RCB जैसे बल्लेबाजी लाइन अप को 155 पर रोकना बेहद शानदार, मैच के बाद शुभमन गिल ने गेंदबाजों को सराहा
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बैटिंग लाइन अप को 155 के स्कोर तक रोकना शानदार रहा। गिल ने कहा कि उन्हें बैटिंग के दौरान लगा कि आज उनका दिन है

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में जीत दर्ज करने के कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को अच्छी पिच पर महज 155 रन के स्कोर पर रोकना शानदार रहा। गिल (18 गेंद में 43 रन) और जोस बटलर (19 गेंद में 39 रन) की अच्छी शुरूआत की मदद से गुजरात टाइटन्स ने आरसीबी को चार विकेट से हराया। गत चैंपियन आरसीबी बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मेजबान टीम के गेंदबाजी आक्रमण के सामने 19.2 ओवर में महज 155 रन पर सिमट गई। टीम इस सत्र में पहली बार ऑल आउट हुई।
बेंगलुरु को किया ऑलआउट
गुजरात टाइटंस ने गिल (चार चौके, तीन छक्के) और बटलर (दो चौके, चार छक्के) के अलावा अंत में राहुल तेवतिया की नाबाद 27 रन (17 गेंद में चार चौके) पारी मदद से 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गिल ने मैच के बाद कहा, '' मैं काफी संतुष्ट महसूस कर रहा हूं। इस तरह के विकेट पर आरसीबी जैसे बल्लेबाजी लाइन अप को 155 पर रोकना बेहद शानदार है। ‘’
उन्होंने कहा, ''हमने इस टूर्नामेंट में कई बार अच्छा क्षेत्ररक्षण नहीं किया है। हालांकि आज दूसरे ओवर के बाद से ही खिलाड़ियों की ऊर्जा काफी अच्छी थी। वहां से हमने जिस तरह से वापसी की, वो शानदार था। '' वहीं बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए गिल ने कहा, '' पहली गेंद पर मैं थोड़ा भाग्यशाली रहा और इसके बाद मुझे लगा कि आज मेरा दिन है। मैं आत्मविश्वास से भरा था कि गेंदबाजों पर दबाव बना सकता हूं। जहां तक राहुल तेवतिया का सवाल है तो वह हमारे लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं। खुशी हुई कि उन्होंने हमारे लिए मैच खत्म किया। हमने मध्यक्रम में कुछ ज्यादा विकेट गंवा दिए थे। हालांकि तेवतिया ने रन बनाए। ''
गुजरात टाइटंस ने अनुशासित गेंदबाजी के बाद कप्तान शुभमन गिल (18 गेंद में 43 रन) और जोस बटलर (19 गेंद में 39 रन) की अच्छी शुरुआत की मदद से बृहस्पतिवार यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से शिकस्त दी। गुजरात टाइटंस ने गिल (चार चौके, तीन छक्के) और बटलर (दो चौके, चार छक्के) के अलावा अंत में राहुल तेवतिया की नाबाद 27 रन (17 गेंद में चार चौके) पारी मदद से 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जेसन होल्डर (29 रन देकर दो विकेट) ने गेंदबाजी के अलावा क्षेत्ररक्षण में भी कमाल दिखाते हुए तीन शानदार कैच लपके। इस तरह गुजरात टाइटन्स ने आरसीबी को 19.2 ओवर में महज 155 रन पर ऑल आउट कर दिया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



