किसी और चीज की चिंता नहीं है लेकिन हमारी फील्डिंग...हार के बाद शुभमन गिल फील्डरों पर बरसे

Himanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शुभमन गिल का मानना है कि गुजरात टाइटंस की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खराब फील्डिंग की और इस वजह वह मैच जीतने के हकदार नहीं थे। उन्होंने फील्डरों पर जनकर निशाना साधा है।

किसी और चीज की चिंता नहीं है लेकिन हमारी फील्डिंग...हार के बाद शुभमन गिल फील्डरों पर बरसे

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मिली हार के बाद कहा कि कई कैच छोड़ना टीम को भारी पड़ा। केकेआर ने गुजरात टाइटंस के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए 29 रन से जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद जीवंत रखा। केकेआर ने ईडन गार्डन्स में दो विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर गुजरात की चुनौती को चार विकेट पर 218 रन पर थाम लिया। इस हार के बाद गुजरात 13 मैचों में पांचवीं हार और 16 अंकों के साथ तालिका में अपने दूसरे स्थान पर कायम है। केकेआर की 12 मैचों में यह पांचवीं जीत है और वह 11 अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गया है।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा, ''विकेट को देखते हुए 200 से 210 रन का स्कोर पार स्कोर लग रहा था। हमने कई सारे कैच छोड़े, जिससे गेंदबाजों के लिए मुश्किल ही पैदा हुई। ‘’

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

उन्होंने कहा, '' पिच अच्छी थी। कोई-कोई गेंद रुककर आ रही थी। मुझे लगता है कि हम जहां तक पहुंचे, वह हमारे द्वारा बेहतरीन प्रयास था। '' गिल ने कहा कि क्षेत्ररक्षण उनके लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, ''किसी और चीज की चिंता नहीं है लेकिन हमारा क्षेत्ररक्षण बेहतर हो सकता था। हमने तीन बेहद आसान कैच ड्रॉप कर दिए और इसी वजह से इस मैच को जीतने के हकदार नहीं थे। ''

एलन के गेंदबाजों की धुनाई करने के बाद अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 82 रन) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 52 रन) के नाबाद अर्धशतकों तथा दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए महज 53 गेंद में 108 रन की शतकीय साझेदारी से टीम 'करो या मरो' के मुकाबले में दो विकेट पर 247 रन के विशाल स्कोर तक पहुंची। यह इस सत्र में उसका सबसे बड़ा स्कोर है। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (नाबाद 53 रन) के 23 रन पर रिटायर्ड हर्ट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल (49 गेंद में 85 रन) और जोस बटलर (35 गेंद में 57 रन) के बीच 73 गेंद में 128 रन की साझेदारी के बावजूद चार विकेट पर 218 रन ही बना सकी।

केकेआर ने पारी के दौरान 22 छक्के लगाए जबकि गुजरात की टीम 12 छक्के ही लगा पाई। केकेआर इस जीत से 11 अंक से सातवें स्थान पर है। इस हार से गुजरात टाइटन्स का लगातार पांच मैचों में जीत का सिलसिला भी टूट गया जो 16 अंक से तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।