गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टी20 में पूरे किए 6000 रन, कोहली-गेल के क्लब में पहुंचे

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

शुभमन गिल ने गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे किए। वह सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टी20 में पूरे किए 6000 रन, कोहली-गेल के क्लब में पहुंचे

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने गुरुवार को टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे किए। उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। शुभमन गिल ने गुरुवार को चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में 64 रन की दमदार पारी खेली। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं दुनिया के सातवें बल्लेबाज बने हैं। शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए।

गिल ने पूरे किए 6000 रन

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 क्रिकेट में 6000 रन तक पहुंचने के लिए 36 रनों की जरुरत थी। उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की पारी के सातवें ओवर में ये मुकाम हासिल किया। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने सिर्फ 162 पारियों में ये कारनामा किया था। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 165 पारियों में 6000 रन पूरे किए थे। केएल राहुल 166 और ऑस्ट्रेलिया के शान मार्श ने 180 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। डेवोन कॉनवे ने 180 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 184 पारियों में 6000 रन बनाए थे। शुभमन गिल को 6000 रन तक पहुंचने के लिए 185 पारियों लगी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

शुभमन गिल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 13 मैच में 616 रन बनाए हैं।

सलामी बल्लेबाजों साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ चार विकेट पर 229 रन बनाए। सुदर्शन (84 रन, 53 गेंद, सात चौके, चार छक्के) और गिल (64 रन, 37 गेंद, सात चौके, तीन छक्के) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा पहले विकेट के लिए 125 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। सुदर्शन ने जोस बटलर (नाबाद 57 रन, 27 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 37 गेंद में 82 रन की साझेदारी की। सुपरकिंग्स की ओर से मुकेश चौधरी (36 रन पर एक विकेट), स्पेंसर जॉनसन (47 रन पर एक विकेट) और अंशुल कंबोज (56 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया। गिल ने नूर अहमद पर दो छक्कों के साथ सिर्फ 23 गेंद में मौजूदा सत्र का चौथा अर्धशतक पूरा किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।