ऑरेन्ज कैप में गुजरात के बल्लेबाजों का दबदबा, गिल-सुदर्शन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 85 रन की पारी खेली।

ऑरेन्ज कैप में गुजरात के बल्लेबाजों का दबदबा, गिल-सुदर्शन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ा, जोकि काफी समय से पहले स्थान पर मौजूद थे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में हाईस्कोरिंग मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम को 29 रनों से हराया। गुजरात की लगातार पांच जीत के बाद पहली हार है, जबकि कोलकाता ने अपना पांचवां मुकाबला जीता है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी के अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 247 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम शुभमन गिल और जोस बटलर के अर्धशतकों के बावजूद 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी।

साई सुदर्शन के सिर सजी ऑरेन्ज कैप

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ मैच के बाद 13 मैचों में 554 रन बनाए हैं। सुदर्शन ने इस मैच में 28 गेंद में नाबाद 53 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल ने ईडन गार्डन्स में 49 गेंद में 85 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और सात छक्के लगाए। गिल के आईपीएल 2026 में 13 मैचों में 554 रन हो गए हैं। हेनरिक क्लासेन ने 12 मैचों में 508 रन बनाए हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 12 मैचों में 484 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा के 12 मुकाबलों में 481 रन हैं। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल भी 12 मैचों में 477 रन बना चुके हैं। आईपीएल में जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप-10 में सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ी हैं। हेनरिक क्लासेन और मिचेल मार्श इस सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

KKR vs GT मैच के बाद ऑरेंज कैप अपडेटेड लिस्ट-

खिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेट (SR)चौके (4s)छक्के (6s)
साई सुदर्शन131355446.16157.835525
शुभमन गिल121255246.00160.465027
हेनरिक क्लासेन121250850.80153.933823
विराट कोहली121248453.77165.755318
अभिषेक शर्मा121248143.72209.134337
केएल राहुल121247743.36177.985024
मिचेल मार्श121246738.91162.154031
संजू सैमसन121245050.00164.234823
वैभव सूर्यवंशी111144040.00236.563840
प्रभसिमरन सिंह121143943.90170.164821
कूपर कॉनली121143648.44162.083629

कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में गुजरात टाइटंस के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए 29 रन से जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद जीवंत रखा। इस हार से गुजरात टाइटंंस का लगातार पांच मैचों में जीत का सिलसिला भी टूट गया जो 16 अंक से तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है। ईडन गार्डन्स में केकेआर ने पारी के दौरान 22 छक्के लगाए जबकि गुजरात की टीम 12 छक्के ही लगा पाई। केकेआर इस जीत से 11 अंक से सातवें स्थान पर है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।