कप्तान श्रेयस अय्यर का कूपर कोनोली ने पढ़ा कसीदा, बोले- वह चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी खुश होकर ऐसा करें
पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर का कूपर कोनोली ने कसीदा पढ़ा है। पंजाब ने आईपीएल 2026 में अब तक पांच मैच जीते हैं जबकि उसका एक मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपनी टीम के अब तक के अजेय अभियान का श्रेय टीम के अंदर सकारात्मक माहौल और एक दूसरे से छोटी-छोटी चीज सीखने को दिया। कोनोली की 46 गेंद पर 87 रन की पारी और सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (37 गेंदों में 93 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी की मदद से पंजाब किंग्स ने रविवार को मुल्लांपुर में सात विकेट पर 254 रन बनाए और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 54 रन की आसान जीत दर्ज की।
'खेल का यही उद्देश्य होता है'
कोनोली ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ''हम सभी इस बात पर चर्चा करते हैं कि एक-दूसरे के लिए क्या कारगर है। हम एक-दूसरे से छोटी-छोटी बातें सीखते हैं। हमें एक-दूसरे से छोटी-छोटी चीजें सीखने का आनंद ले रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ''हम सभी बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं। खेल का यही उद्देश्य होता है। सर्वश्रेष्ठ टीम बनना। हम एक टीम के रूप में बेहतर होने के लिए एक-दूसरे से सीख लेते हैं।'' कोनोली ने कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम का शानदार तरीके से नेतृत्व करने के लिए सराहना की। पंजाब ने अब तक पांच मैच जीते हैं जबकि उसका एक मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। वह अभी छह मैचों में 11 अंकों के साथ आईपीएल तालिका में शीर्ष पर है।
'श्रेयस सुनिश्चित करते हैं कि...'
कोनोली ले कहा, ''वह (श्रेयस) खुद एक उदाहरण पेश करके नेतृत्व करते हैं। वह हमेशा यह कोशिश करते हैं कि टीम के सभी खिलाड़ी सहज महसूस करें। वह खिलाड़ियों को हमेशा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी खिलाड़ी खुश होकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।'' प्रियांश के साथ अपनी साझेदारी के बारे में कोनोली ने कहा, ''प्रियांश पिछले साल से ऐसा प्रदर्शन कर रहा है। मुझे उसे बल्लेबाजी करते देखना अच्छा लग रहा था। मुझे लगता है कि पहले बल्लेबाजी करने पर खेल में ज्यादा बदलाव नहीं आता। आप बस अच्छे क्रिकेट शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, गेंदबाजी आक्रमण पर दबाव बनाते हैं और ढीली गेंदों का फायदा उठाते हैं। आज हमने यही किया।''
'गेंदबाजों की कोई गलती नहीं है'
एलएसजी के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने बड़े स्कोर वाले मैच में किफायती गेंदबाजी करके चार ओवर में केवल 25 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने हालांकि हार के लिए अपनी टीम के गेंदबाजों को दोषी ठहराने से इनकार कर दिया। प्रिंस ने कहा, '''उन्होंने (पंजाब के बल्लेबाजों ने) कुछ अच्छे शॉट खेले, गेंदबाजों की कोई गलती नहीं है। अगर हम हारते हैं, तो हम एक टीम के रूप में हारेंगे। अगर हम जीतते हैं, तो भी हम एक टीम के रूप में जीतेंगे। अगर हमारा दिन खराब रहा तो ऐसी कोई बात नहीं है। हमें वापसी करने की पूरी उम्मीद है।'' अपनी गेंदबाजी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''रणनीति बेहद सरल थी, जितनी हो सके उतनी डॉट बॉल फेंकना। मैं पिछले साल से ही इस पर काम कर रहा हूं। मैंने खुद पर भरोसा रखा है। मैं यॉर्कर गेंदों पर ज्यादा भरोसा करता हूं।''
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



