लगातार 5 मैच गंवाने पर भी श्रेयस अय्यर दिखे शांत, कहा- हार पचाना मुश्किल लेकिन अंगुली नहीं उठाना चाहता
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार 5वां मैच गंवाने के बाद कहा है कि इस हार को पचाना मुश्किल है लेकिन वह किसी पर अंगुली नहीं उठाना चाहते और अगले मैच पर फोकस रखना चाहते हैं।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियर प्रीमियर लीग में गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट की हार के साथ लगातार पांचवीं शिकस्त झेलने के बाद स्वीकार किया कि उन्हें नॉकआउट में जगह सुनिश्चित करने के लिए अब करो या मरो के अंतिम दोनों मैच जीतने होंगे। पंजाब की टीम सात मैच के बाद अजेय थी और शीर्ष पर चल रही थी लेकिन लगातार पांचवीं हार के बाद 12 मैच में 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
तिलक की पारी की तारीफ की
पंजाब के 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई की टीम ने तिलक वर्मा (75 रन, 33 गेंद, छह चौके, छह छक्के) के तेजतर्रार अर्धशतक और विल जैक्स (10 गेंद में नाबाद 25, दो चौके, दो छक्के) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 20 गेंद में 56 रन की अटूट साझेदारी से 19.5 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन (48) ने भी उम्दा पारी खेली। तिलक ने शेरफेन रदरफोर्ड (20) के साथ भी चौथे विकेट के लिए 61 रन जोड़े।
अय्यर ने मैच के बाद कहा, ''यह हार पचाना मुश्किल है। मैं किसी एक खास स्थिति पर अंगुली नहीं उठाना चाहता। यह क्रिकेट का एक शानदार मैच था। उसने (तिलक ने) जबरदस्त पारी खेली और क्षेत्ररक्षण के हिसाब से खेला इसलिए इसका श्रेय उसी को जाता है।'' पंजाब के कप्तान अय्यर ने अजमुल्लाह उमरजई की सराहना की जिन्होंने डेथ ओवरों में 17 गेंद में दो चौकों और चार छक्कों से 38 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर आठ विकेट पर 200 रन तक पहुंचाया।
अय्यर ने कहा, ''एक समय ऐसा लग रहा था कि हम 170-180 रन बना पाएंगे लेकिन उसने पूरी तरह से मैच का रुख हमारी तरफ मोड़ दिया। 200 रन तक पहुंचना एक काबिले तारीफ प्रदर्शन था।'' अय्यर ने कहा कि उन्हें दोनों मैच जीतकर नॉटआउट में अपनी जगह पक्की करनी होगी। उन्होंने कहा, ''अगले मौके को लेकर हम निश्चित रूप से उत्साहित हैं। यह दोपहर का मैच है और हमें दोनों मैच जीतने होंगे। हम खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।''
इससे पहले सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (57 रन, 32 गेंद, छह चौके, चार छक्के) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा प्रियांश आर्य (22) के साथ पहले विकेट के लिए 50 और कूपर कोनोली (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर पंजाब को ठोस मंच प्रदान किया लेकिन शारदुल (39 रन पर चार विकेट) ने बीच के ओवरों में मुंबई को जोरदार वापसी दिलाई। दीपक चाहर ने भी 36 रन देकर दो विकेट चटकाए। अजमतुल्लाह उमरजई ने हालांकि अंत में 17 गेंद में दो चौकों और चार छक्कों से 38 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर आठ विकेट पर 200 रन तक पहुंचाया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



