शतक से चूकने के बावजूद सुदर्शन ने किया कमाल, सहवाग के दमदार क्लब में मारी एंट्री; IPL में 7 साल बाद हुआ ऐसा

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

साई सुदर्शन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज सुदर्शन ने वीरेंद्र सहवाग के दमदार क्लब में एंट्री कर ली है।

शतक से चूकने के बावजूद सुदर्शन ने किया कमाल, सहवाग के दमदार क्लब में मारी एंट्री; IPL में 7 साल बाद हुआ ऐसा

गुजरात टाइटंस (GT) के ओपनर साई सुदर्शन का आईपीएल 2026 में एक बार फिर बल्ला गरजा। वह गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 16 रनों से शतक से चूक गए। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 53 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की बदौलत 84 रन बटोरे। यह उनका मौजूदा सीजन में सातवां और लगातार पांचवां पचास प्लस स्कोर था। उन्होंने 84 रनों की पारी से पहले नाबाद 53, 61, 55 और 57 रनों का योगदान दिया। 24 वर्षीय सुदर्शन एक शतक भी लगा चुके हैं। हालांकि, सुदर्शन ने सीजन में दूसरे शतक से चूकने के बावजूद कमाल कर दिया। उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के दमदार क्लब में एंट्री मारी है।

IPL में 7 साल बाद हुआ ऐसा

दरअसल, सुदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लगातार पांच पारियों में पचास प्लस रन बनाने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। आईपीएल में सात सालों के बाद किसी खिलाड़ी ने यह कारनामा अंजाम दिया है। सुदर्शन से पहले ऐसा डेविड वॉर्नर ने किया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर वॉर्नर ने आईपीएल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से लगातार पांच पचास प्लस स्कोर बनाए। इंग्लैंड के विकेटीकपर जोस बटलर ने 2018 में ऐसा किया। वह तब राजस्थान रॉयल्स में थे। बटलर अब गुजरात टीम हिस्सा हैं। आईपीएल में सबसे पहले लगातार पांच पचास प्लस स्कोर सहवाग ने बनाए थे। उन्होंने 2012 में यह कमाल किया था। वह तब दिल्ली फ्रेंचाइजी में थे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

सुदर्शन बने कम्बोज का शिकार

सुदर्शन के अलावा कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी की। गिल ने 37 गेंदों में 64 रन जुटाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के हैं। उन्होंने सुदर्शन के साथ 125 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। गिल और सुदर्शन आईपीएल में सबसे ज्यादा ओपनिंग पार्टनरशिप रन जोड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। दोनों 1942 रन जोड़ चुके हैं। जीटी के ओपनर्स ने विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी की जोड़ी (1890) को पछाड़ा। गिल 13वें जबकि सुदर्शन 19वें ओवर में पवेलियन लौटे। सुदर्शन को अंशुल कम्बोज ने मैथ्यू शॉर्ट के हाथों लपकवाया। उन्होंने बटलर के संग दूसरे विकेटे के लिए 82 रनों की साझेदारी की। बटलर 27 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए। उनके बल्ले से पांच चौके और चार छक्के निकले।

IPL में सबसे ज्यादा ओपनिंग पार्टनरशिप रन

2220 - डेविड वॉर्नर, शिखर धवन

1942 - शुभमन गिल, साई सुदर्शन

1890 - विराट कोहली, फाफ डूप्लेसी

1755 - अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड

1547 - रोहित शर्मा, ईशान किशन

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।