सचिन तेंदुलकर के कमेंट पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने किया रिएक्ट, वीडियो देख आपका भी दिल पिघल जाएगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर द्वारा उनकी बैटिंग की तारीफ करने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महान सचिन तेंदुलकर ने अगर ट्वीव किया है तो ये उनके लिए बड़ी बात है और गर्व का क्षण है।

सचिन तेंदुलकर के कमेंट पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने किया रिएक्ट, वीडियो देख आपका भी दिल पिघल जाएगा

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में ही क्रिकेट जगत में अपनी बल्लेबाजी से सबको अपना दीवाना बना लिया है। एक समय फैंस महान सचिन तेंदुलकर को टीवी पर देखने के लिए अपना सब काम छोड़ने को तैयार हो जाते तो अब कुछ ऐसा ही क्रेज वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने भी फैंस के अंदर पैदा कर दिया है। 24 साल तक भारतीय टीम को अलग-अलग फॉर्मेट में जीत दिलाने वाले सचिन तेंदुलकर भी वैभव की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने वैभव की बैटिंग की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर की है, जिस पर अब वैभव सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर समेत समूचे क्रिकेट जगत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल एलिमिनेटर में 29 गेंद में 97 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और 12 दमदार छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में जगजह बनाने में सफल रही। सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा ,'' वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का स्विंग बेहतरीन है । इससे भी खास बात यह है कि अपने पैरों पर पड़ती गेंद के लिये जगह बनाते हुए वह फ्रंटफुट का कैसे खूबसूरती से इस्तेमाल करता है । इससे वह मनचाहे शॉट खेल पाता है । उसकी पारी शानदार थी।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल द्वारा शेयर वीडियो में ध्रुव जुरेल से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि सचिन से तारीफ मिलना काफी स्पेशल महसूस होता है और मोटिवेट करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें ट्वीट की जानकारी पहले नहीं थी। वैभव ने कहा, ''ये बहुत अच्छा महसूस होता है सर, ये मुझे मोटिवेट करता है। आपने (ध्रुव जुरेल) मुझे इसके बारे में बताया। मुझे पता नहीं था और हां सब जानते हैं कि वह क्रिकेट के भगवान हैं। अगर उन्होंने ऐसा ट्वीट किया है तो हमारे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि सचिन जैसे दिग्गज ने हमारे बारे में ट्वीट किया। बेशक, यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।"

विश्व कप 2011 के 'प्लेयर आफ द टूर्नामेंट' रहे युवराज सिंह ने सूर्यवंशी को अविश्वसनीय कहा । उन्होंने लिखा ,'' बॉस बेबी ने वर्ल्ड बॉस का रिकॉर्ड तोड़ा। इस लड़के की बल्लेबाजी अविश्वसनीय है। देखने में मजा आता है।''

पूर्व हरफनमौला सुरेश रैना ने कहा कि सूर्यवंशी जैसे क्रिकेटर सुनिश्चित करते हैं कि भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है । उन्होंने कहा ,'' इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी ने जो किया है, उसे बताने के लिये शब्दकोष में पर्याप्त शब्द नहीं है । क्या शानदार खिलाड़ी है। लोग उसकी बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे हैं जिससे साबित होता है कि भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है।'' वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप ने कहा ,'' एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी की खास पारी। पहली बार आईपीएल प्लेआफ खेलते हुए 29 गेंद में 97 रन । शानदार प्रदर्शन।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।