IPL 2026: रोवमैन पॉवेल ने पकड़ा असंभव कैच, गजब की दौड़ लगाई; VIDEO देख दांतों तले दबा लेंगी उंगली!

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rovman Powell Catch Video: रोवमैन पॉवेल ने एसआरएच बनाम केकेआर मैच में हैनरिक क्लासेन का असंभव कैच लपका। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

IPL 2026: रोवमैन पॉवेल ने पकड़ा असंभव कैच, गजब की दौड़ लगाई; VIDEO देख दांतों तले दबा लेंगी उंगली!

Rovman Powell Catch Video: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने रविवार को आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ कमाल की फील्डिंग की। उन्होंने एसआरएच का हिस्सा हैनरिक क्लासेन का असंभव कैच लपका। पॉवेल ने दौड़ लगाने के बाद डाइव लगाकर एक हाथ से गेंद पकड़ी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। आप भी यह वीडियो देखकर दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

पॉवेल ने गिरने के बावजूद गेंद नहीं छोड़ी

पॉवेल ने क्लासेन का कैच पकड़ने का कारनामा कैमरून ग्रीन द्वारा डाले गए 11वें ओवर में किया। क्लासेन ओवर की चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में पुल शॉट खेलकर छक्का बटोरना चाहते थे। हालांकि, पॉवेल ने दाहिने ओर गजब की दौड़ लगाई और बेहतरीन डाइव लगाया। उन्होंने एक हाथ से गेंद को कलेक्ट किया। एक बार को लगा कि गेंद पॉवेल के हाथ से छिटक जाएगी लेकिन वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ने खुद को अच्छी तरह कंट्रोल करते हुए कैच कंप्लीट किया। इस दौरान उनका चश्मा उतरकर गिर गया। क्लासेन ने 8 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

देखें पॉवेल का वीडियो…

SRH के साथ पहली बार हुआ ऐसा

एसआरएच ट्रेविस हेड (28 गेंदों में 61) तूफानी अर्धशतक के बावजूद बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। हैदराबाद टीम 19 ओवर में 165 रनों पर सिमट गई। हैदराबाद की टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में पहली बार ऑलआउट हुई। हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद हमेशा की तरह आक्रामक बल्लेबाजी से शुरुआत की। उसने पावरप्ले में अभिषेक शर्मा (10 गेंद में 15 रन) का विकेट गंवाकर एक विकेट पर 77 रन बना लिए थे। हेड और अभिषेक शर्मा (10 गेंदों में 15) ने पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की। अभिषेक चौथे ओवर में लौटे।

नरेन के आईपीएल में 200 विकेट

हेड ने नौवें ओवर में अपना विकेट गंवाया। ईशान किशन ने 29 गेंदों में 42 रन का योगदान दिया। यह लगातार तीसरा मैच था जब सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले 10 ओवरों में 100 से ज्यादा रन बनाए। केकेआर के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 36 रन देकर तीन विकेट जबकि सुनील नरेन ने दो विकेट चटकाए। नरेन ने आईपीएल में अपना 200वां विकेट लिया और इतिहास रचा। वह आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बन गए हैं। केकेआर ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी की जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने अंतिम 10 ओवर में 60 रन बनाकर नौ विकेट गंवाए। कार्तिक त्यागी को दो विकेट मिले जबकि कैमरन ग्रीन, अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।