हमें प्लेऑफ का दावेदार नहीं होना चाहिए, 3 मैच हारने पर रियान पराग का गुस्सा सातवें आसमान पर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टीम के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की है। उनका मानना है कि टीम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकी हैं। उन्होंने कहा कि अगर टीम ऐसे खेलते रही तो हम टॉप-4 के भी हकदार नहीं हैं।

हमें प्लेऑफ का दावेदार नहीं होना चाहिए, 3 मैच हारने पर रियान पराग का गुस्सा सातवें आसमान पर

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लगातार तीन मुकाबला हारकर खुद को मुश्किल में डाल लिया है। आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए टीम को अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। राजस्थान की टीम ने मैच के दौरान मैदान पर कई गलतियां की, जिसका खामियाजा उन्हें हारकर चुकाना पड़ा। मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने कहा कि अगर हम इसी तरह खेलते रहे तो हमें प्लेऑफ की रेस में नहीं होना चाहिए। पराग खराब फील्डिंग पर भी बरसे हैं।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने टीम के प्रदर्शन को बेहद खराब बताया है। उन्होंने कहा कि अगर हम ऐसे प्रदर्शन करते रहे तो हम टॉप-4 में होने के हकदार नहीं है। कप्तान रियान पराग ने मैच के बाद कहा, ''बहुत खराब (फील्डिंग पर), मुझे लगता है कि अगर आप ट्रॉफी जीतना चाहते हैं, तो हम जैसा आज खेले हैं, उससे बेहतर होना होगा। बहुत ही निराशाजनक है। हम वास्तव में उस टीम से बहुत बेहतर हैं जो पिछले चार-पांच मैचों में हमने दिखाया है। अगर हम इसी प्रदर्शन के साथ खेलते रहे तो हमें प्लेऑफ यानी टॉप-4 की रेस में बिल्कुल नहीं रहना चाहिए।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

उन्होंने आगे कहा, ''14 ओवर के बाद हम अच्छी स्थिति में थे। मेरे आउट होने के बाद, हम उस मोमेंटम को बनाए नहीं रख पाए। गेंदबाजी में हम कहीं नहीं थे, हमने प्लान को सही तरीके से लागू ही नहीं किया। फरेरा को गेंदबाजी सौंपना कोई जुआ नहीं था। टीवी पर यह भले ही एक रिस्क जैसा लग रहा हो, लेकिन ऐसा था नहीं। क्रीज पर दो बाएं हाथ के बल्लेबाज मौजूद थे, इसलिए मैंने शनाका के बजाय उससे गेंदबाजी कराने की कोशिश की।

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को चार गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स के अब 13 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक हो गए हैं और उनके प्लेऑफ की उम्मीदें अभी जिंदा हैं। आशुतोष शर्मा ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी। आशुतोष शर्मा और अक्षर पटेल के बीच छठें विकेट के लिए अविजित 22 रनों की मैच विजयी साझेदारी हुई। आशुतोष शर्मा ने पांच गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 18 रन बनाये। अक्षर पटेल ने 18 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 34 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।