सूर्यकुमार यादव के बाद कौन बन सकता है भारतीय T20 टीम का कप्तान? दिग्गज रिकी पोंटिंग ने नाम बताया

Himanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share

रिकी पोंटिंग ने कहा है कि श्रेयस का भारतीय टी20 टीम का हिस्सा न होना आश्चर्यजनक है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई है कि चयनकर्ता उनको टीम में लेने के साथ कप्तानी देने पर भी चर्चा कर सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव के बाद कौन बन सकता है भारतीय T20 टीम का कप्तान? दिग्गज रिकी पोंटिंग ने नाम बताया

पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर टी20 प्रारूप में भारत के कप्तान बनने के मुख्य दावेदार हैं जो अभी अपने खेल के चरम पर हैं और पहले से कहीं अधिक परिपक्व हो गए हैं। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने हाल में दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था लेकिन पिछले 12 महीनों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वह मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

भारतीय टी20 टीम के कप्तानी के दावेदार

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पोंटिंग ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, ''सूर्यकुमार के बाद कप्तानी के लिए कई दावेदार हैं, लेकिन मेरा मानना है कि श्रेयस अय्यर मुख्य दावेदारों में से एक हैं। हमने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही देख लिया था कि वह टी20 के कितने अच्छे खिलाड़ी हैं तथा मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों में ही वह अभी किस तरह की स्थिति में हैं।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

उन्होंने कहा, ''वह पहले से कहीं अधिक परिपक्व हो गए हैं और इस समय अपने खेल के चरम पर हैं। श्रेयस भले ही अभी भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन उन्हें खेल के सबसे छोटे प्रारूप का कप्तान बनने के लिए चर्चा चल रही है। आईपीएल के शुरुआती दौर में पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन के कारण इस तरह की चर्चा को बल मिला था। इसके बाद हालांकि उनकी टीम छह मैच हार गई।

लेकिन एक कप्तान के रूप में श्रेयस का इस प्रारूप में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनकी अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का खिताब जीता था। इसके बाद वह पंजाब किंग्स से जुड़ गए और उनकी कप्तानी में यह टीम पिछले सत्र में 11 साल में पहली बार फाइनल में पहुंची थी। वह इस बार अब भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।

श्रेयस के नाम पर चयनकर्ता करेंगे चर्चा

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करो या मरो के अंतिम लीग मैच से पहले पोंटिंग ने कहा कि श्रेयस और टीम वापसी करने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा, ''व्यक्तिगत रूप से और टीम के रूप में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह हमारे आखिरी लीग मैच में शानदार वापसी करेगा। अगर वह अच्छा प्रदर्शन करता है और बड़ा स्कोर बनाता है, तो हमारे पास मैच जीतने का अच्छा मौका होगा।''

2000 के दशक की शुरुआत में अजेय ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रहे पोंटिंग ने कहा कि श्रेयस का भारतीय टी20 टीम का हिस्सा न होना आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा, ''जब भी भारत टीम का चयन करता है और उसमें श्रेयस का नाम नहीं होता तो मुझे बहुत हैरानी होती है। आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि चयनकर्ता न सिर्फ टीम में उनको शामिल करने बल्कि कप्तानी के लिए भी उनके नाम पर जरूर चर्चा करेंगे।''

पोंटिंग ने कहा, ''भारतीय क्रिकेट की खासियत यह है कि आप यूं ही टीम में वापसी नहीं कर सकते। आपको ढेर सारे रन बनाने होते हैं और वो भी एक खास तरीके से। उनका अब तक का प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली रहा है और उनकी कप्तानी शानदार रही है।'' उन्होंने कहा, ''वह अभी अपने करियर के उस मोड़ पर खड़े हैं जहां अगर उन्हें कप्तानी का मौका मिलता है तो मुझे लगता है कि वह इसका भरपूर फायदा उठाएंगे।''

पंजाब किंग्स का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी आलोचना हो रही है लेकिन पोंटिंग ने कहा कि नकारात्मक चर्चा ड्रेसिंग रूम तक नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा, ''एक कोच के तौर पर मुझे मैदान से बाहर की किसी भी बात की चिंता नहीं होती है। हमने एक टीम के रूप में हर चीज को उसी तरह संभाला है जैसे हमें संभालना चाहिए था।'' पोंटिंग ने कहा, ''बाहर क्या हो रहा है इसका हम पर कोई असर नहीं पड़ता है। हम जानते हैं कि मैच जीतने के लिए क्या करना है और हम इस दिशा में आगे बढ़ते हैं। अगर हम क्वालीफाई कर लेते हैं तो हमारे बारे में जो भी नकारात्मक बातें की जा रही हैं वह समाप्त हो जाएंगी।''

ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज फिल सॉल्ट आईपीएल 2026 सीजन में उंगली की चोट के कारण एक महीने तक बाहर रहने के बाद इस सप्ताह के अंत में भारत लौटने वाले हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।