हम वापस जाकर आत्मनिरीक्षण करेंगे, गलती सुधारेंगे, हमने अटपटी बल्लेबाजी की, मैच हारने के बाद बोले RCB के कप्तान

Apr 19, 2026 12:47 am ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

अच्छी रिदम में चल रही आरसीबी की टीम को दिल्ली कैपिटल्स से हार मिलने के बाद टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया है कि आखिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू इस मैच में कहां पीछे रह गई। कप्तान पाटीदार ने सीधे शब्दों में कहा है कि हम इस मैच में बल्लेबाजी में फेल हो गए।

हम वापस जाकर आत्मनिरीक्षण करेंगे, गलती सुधारेंगे, हमने अटपटी बल्लेबाजी की, मैच हारने के बाद बोले RCB के कप्तान

शनिवार, 18 अप्रैल को आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला बेंलगुरू के ऐतिहासिक एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से शिकस्त दी। यह मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसका फैसला आखिरी ओवर में आया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है, वहीं आरसीबी ने अपने अब तक खेले गए 6 में से चार मैच जीते हैं, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है।

15 से 20 रन अधिक बनाए होते तब बात और होती

अच्छी रिदम में चल रही आरसीबी की टीम को दिल्ली कैपिटल्स से हार मिलने के बाद टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया है कि आखिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू इस मैच में कहां पीछे रह गई। कप्तान पाटीदार ने सीधे शब्दों में कहा है कि हम इस मैच में बल्लेबाजी में फेल हो गए। हमने पूरी तरह से अटपटी बल्लेबाजी की और एक के बाद एक विकेट खोते रह गए। अगर हमने 15 से 20 रन और अधिक बनाए होते तब की बात कुछ और थी। उन्होंने अपने गेंदबाजों को इस लक्ष्य को डिफेंड करते वक्त कहा कि जो भी करो स्पष्ट करो और पूरी सटीकता के साथ करो।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कप्तान पाटीदार ने कहीं ये बातें

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में आरसीबी के कप्तान ने कहा कि "मैच बहुत करीबी था, लेकिन मुझे लगता है कि हम 15-20 रन से पीछे रह गए। शुरुआत में खासकर वीके भाई (विराट कोहली) और साल्ट (फिल साल्ट) ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन उसके बाद मुझे लगता है कि 12 या 13 ओवरों में हमने कुछ ओवरों में विकेट गंवा दिए और इससे हम पिछड़ गए।" पाटीदार ने अपनी टीम की बल्लेबाजी की आलोचना करते हुए स्पष्ट कहा कि मुझे लगता है कि पहली पारी में हमारी बल्लेबाजी थोड़ी अटपटी थी। लेकिन जिस तरह से हमने आखिरी ओवर में रन बनाए वह हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है। लेकिन मैं गेंदबाजों से यही कह रहा था कि जो भी करो, स्पष्ट रहो।" रजत पाटीदार ने सकारात्मक रहते हुए कहा है कि टूर्नामेंट लंबा है, लेकिन हम वापस जाकर आत्मनिरीक्षण करेंगे कि हमने कहां गलतियां कीं और उन्हें सुधारेंगे।"

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो दोपहर में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने शुरुआत अच्छी दी, लेकिन फिल साल्ट के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही रह गया। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी बहुत बार मुश्किलों में पड़ी, लेकिन अंत में टीम ने 19.5 ओवर में मुकाबला 4 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।