विराट कोहली ने 9वीं बार पार किया 500 रनों का पहाड़, इरफान पठान ने की तारीफ
विराट कोहली आईपीएल में नौवीं बार एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल 2026 में विराट 13 मैचों में 542 रन बना चुके हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2026 में भी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह जारी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आईपीएल के 19वें सीजन में विराट कोहली ने 13वें मैच में 500 से अधिक रन बना लिए हैं। धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली और इस दौरान उन्होंने आईपीएल में नौवीं बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। विराट कोहली ने शतक भी लगाया है।
नौवीं बार 500 पार
विराट कोहली ने धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में 37 गेंद में 58 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। विराट कोहली ने नौवीं बार आईपीएल के एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। उनके अलावा इस लिस्ट में केएल राहुल और डेविड वॉर्नर हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने 7-7 बार ये मुकाम हासिल किया है। पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पांच बार ये उपलब्धि हासिल की है। पंजाब के खिलाफ मुकाबले के 500 का आंकड़ा पार करने पर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने विराट कोहली की निरंतरता और मानसिकता की प्रशंसा की
इरफान पठान ने एक्स पर लिखा, ''विराट कोहली के लिए आईपीएल में एक बार फिर 500 रन का सीजन। उनका माइंडसेट ही उन्हें सबसे खास बनाता है।'' विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। कोहली ने आईपीएल 2026 में 13 मैचों में 542 रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। आईपीएल के 19वें सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड साई सुदर्शन के नाम है। साई ने 13 मैचों में 554 रन बनाए हैं।
वेंकटेश अय्यर (नाबाद 73) और विराट कोहली (58) के शानदार अर्धशतकों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को आईपीएल मुकाबले में चार विकेट पर 222 रन का मजबूत स्कोर बनाया। देवदत्त पड़िक्कल ने 45 और टिम डेविड ने 28 रन का योगदान दिया। आईपीएल में एक और दिन जब पंजाब के बॉलर्स ने 200 रन दिए। हालांकि, इस सीज़न में चेज़ करते हुए उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है, जिसमें 4 में से 3 गेम जीते हैं। अगर उन्हें यह स्कोर चेज़ करना है तो उन्हें अभी भी बड़ी कोशिश करनी होगी। जैकब बेथेल एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए, लेकिन देवदत्त पडिक्कल के अटैकिंग 45 रन ने बैटिंग पावरप्ले के बाद आरसीबी को आगे कर दिया। इससे कोहली को खेलने का मौका मिला और इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपनी 67वीं आईपीएल फिफ्टी पूरी की। विराट ने 37 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



