रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रच दिया इतिहास, IPL के प्लेऑफ्स का बना दिया सबसे बड़ा स्कोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल प्लेऑफ्स/नॉकआउट में सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रनों का विशाल स्कोर बनाया। आईपीएल के इतिहास में प्लेऑफ्स/नॉकआउट मुकाबले का ये सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ज गुजरात के नाम था। बेंगलुरु के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों में 93 रन की धमाकेदार पारी खेली। पूर्व कप्तान विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने 43-43 रनों की पारियां खेलीं। गुजरात टाइटंस की ओर से कागिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए। रबाडा जारी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।
बेंगलुरु ने प्लेऑफ्स/नॉकआउट का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को आईपीएल प्लेऑफ्स/नॉकआउट का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। टीम ने गुजरात टाइंटस का 2023 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पाटीदार ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 93 रन बनाये। यह अब आईपीएल प्लेऑफ में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर हो गया है। आरसीबी ने 2023 में क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस द्वारा बनाए गए 233/3 के स्कोर को पीछे छोड़ दिया है। मुंबई इंडियंस ने गुजरात के खिलाफ 2025 में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स ने 2014 में चेन्नई के खिलाफ 6 विकेट पर 226 रन बनाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2012 में दिल्ली के खिलाफ 5 विकेट पर 222 रन बनाए थे।
हालांकि 20 रन पर पाटीदार का कैच छोड़ना गुजरात को महंगा पड़ गया। पाटीदार ने उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने सिर्फ 33 गेंद पर 5 चौके और 9 छक्के की मदद से नाबाद 93 रन बना दिए। इसी वजह से आरसीबी ने इतना बड़ा टोटल बना दिया। कुलवंत खेजरोलिया के दूसरे ओवर से 28 रन आए थे और वहां से जीटी मैच में वापसी कर ही नहीं पाई। उनसे कैच छूटे और ग्राउंड फील्डिंग भी उतनी अच्छी नहीं रही।
कोहली ने भी खेली दमदार पारी
आरसीबी की पारी की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में हुई, जहां वेंकटेश अय्यर ने मोहम्मद सिराज के खिलाफ शानदार स्ट्रोकप्ले दिखाते हुए शुरुआती ओवरों में तीन चौके लगाए। कागिसो रबाडा ने हालांकि उन्हें 19 रन पर पवेलियन भेज दिया। रबाडा ने अपने तेज और उछाल भरे स्पेल से कोहली को भी कड़ी चुनौती दी, लेकिन कोहली ने धैर्य और तकनीक के साथ खुद को संभालते हुए 43 रनों की तेज पारी खेली। दूसरे छोर पर देवदत्त पडिक्कल ने भी 30 रन बनाकर अच्छा योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पावरप्ले में टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और आरसीबी को छह ओवरों के बाद एक विकेट पर 76 रन तक पहुंचा दिया।
गुजरात टाइटंस ने मध्य ओवरों में सधी हुई गेंदबाजी के दम पर मुकाबले में वापसी करने की कोशिश की। राशिद खान ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए रन गति पर लगाम लगाई और दबाव बनाए रखा। इसके बाद जेसन होल्डर ने दो गेंदों के भीतर बड़ा असर डालते हुए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन भेज दिया, जिससे आरसीबी की रफ्तार अचानक थम गई। कुलवंत खेजरोलिया ने भी शुरुआत में कसी हुई गेंदबाजी की, और इस बीच ऐसा लगने लगा कि गुजरात टाइटंस ने मैच पर नियंत्रण फिर से हासिल कर लिया है।
रजत ने शतक का मौका गंवाया
मैच का रुख हालांकि 14वें ओवर में पूरी तरह बदल गया, जब रजत पाटीदार को प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों पर दो बार जीवनदान मिला। उस समय पाटीदार 18 और 20 रन के आसपास खेल रहे थे। इसके बाद कुलवंत खेजरोलिया का एक ओवर काफी महंगा साबित हुआ, जिसमें खराब क्षेत्ररक्षण और दो नो-बॉल व एक वाइड सहित कुल 28 रन बने। पाटीदार ने फिर मौके का पूरा फायदा उठाते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की और राशिद खान तथा अन्य गेंदबाजों पर लगातार प्रहार किया। इस दौरान पंड्या ने भी तेज पारी खेली।
दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 95 रनों की तेज साझेदारी को रबाडा ने तोड़ा, लेकिन तब तक पाटीदार टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे। उन्होंने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत तक आक्रामक खेल जारी रखा। पाटीदार ने मात्र 33 गेंदों की पारी में नौ छक्के और पांच चौके जड़े। रजत ने नाबाद 93 रन बनाए। आरसीबी ने आखिरी छह ओवरों में 114 रन जोड़कर आईपीएल प्लेऑफ इतिहास के सबसे बड़े स्कोरों में से एक खड़ा कर दिया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



