5वीं बार फाइनल में RCB, दर्ज की 92 रनों से बड़ी जीत; गुजरात ने पहले क्वालीफायर में घुटने टेके

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में 92 रनों से करारी शिकस्त दी। बेंगलुरु ने आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए 5वीं बार फाइनल में जगह बनाई।

5वीं बार फाइनल में RCB, दर्ज की 92 रनों से बड़ी जीत; गुजरात ने पहले क्वालीफायर में घुटने टेके

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को धर्मशाला में खेले गए आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में 92 रनों से करारी शिकस्त दी। बेंगलुरु ने आईपीएल में 5वीं बार फाइनल में जगह बना ली है, जबकि लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। पिछले सीजन टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था। धर्मशाला में आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने पावरप्ले में ही आधी टीम गंवा दी। गुजरात 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। गुजरात की ओर से राहुल तेवतिया ने 43 गेंद में 68 रन की पारी खेली। बेंगलुरु के लिए जैकब डफी ने तीन क्रुणाल और रसिख ने 2-2 विकेट चटकाए।

बेंगलुरु ने 5वीं बार फाइनल में बनाई जगह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल इतिहास में 5वीं बार फाइनल तक का सफर तय कर लिया है। बेंगलुरु की टीम सबसे पहले 2009 में फाइनल में पहुंची थी। उसके बाद 2011 और फिर 2016 में फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद टीम ने पिछले सीजन 2025 में फाइनल में पहुंचने के साथ ट्रॉफी भी जीती। वहीं 2026 में भी अब टीम फाइनल में पहुंच गई है। बेंगलुरु की टीम 2009 में डेक्कन चार्जर्स से सिर्फ 6 रन से हार गई थी। आईपीएल 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु को 58 रनों से हराया था। 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु को 8 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि 2025 में टीम की किस्मत चमकी और पंजाब किंग्स को फाइनल में 6 रन से हराकर आईपीएल का पहली बार खिताब जीता।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 10 बार फाइनल तक का सफर तय किया है। मुंबई इंडियंस ने 6 बार और बेंगलुरु की टीम पांचवीं बार खिताबी मुकाबले में पहुंच गई है।

बेंगलुरु की प्लेऑफ में सबसे बड़ी जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में अपनी रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है। बेंगलुरु ने गुजरात को 92 रनों से हराया। बेंगलुरु द्वारा मिले 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 19.3 ओवर में 162 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ बेंगलुरु फाइनल में पहुंच गई, जबकि गुजरात को अब दूसरा क्वालीफायर खेलना पड़ेगा।

कप्तान रजत पाटीदार की 93 रन की विस्फोटक पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में मंगलवार को गुजरात टाइटंस को 92 रन से रौंदकर पांचवीं बार फाइनल में जगह पक्की की। पाटीदार ने मात्र 33 गेंदों की बेखौफ नाबाद पारी में नौ छक्के और पांच चौके जड़े। उन्होंने कुछ जीवनदान मिलने के बाद अंत के ओवरों में गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। अनुभवी विराट कोहली और कृणाल पंड्या ने 43-43 रनों की पारियां खेलीं।

आरसीबी ने पांच विकेट पर 254 रन बनाने के बाद टाइटंस को 20वें ओवर में 162 रन पर आउट कर लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। इस हार के बाद टाइटंस को 29 मई को दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता से भिड़ना होगा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।