धोनी-रोहित से तुलना पर ये क्या बोल गए रजत पाटीदार, कहा- किसी से तुलना के बजाय मैं अपनी राह पर चलना चाहता हूं

भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रजत पाटीदार ने लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाले कप्तानों (धोनी-रोहित) की सूची में जगह बनाने के सवाल पर कहा है कि वह किसी से तुलना करने के बजाए अपनी राह पर चलना चाहते हैं।

धोनी-रोहित से तुलना पर ये क्या बोल गए रजत पाटीदार, कहा- किसी से तुलना के बजाय मैं अपनी राह पर चलना चाहता हूं

रजत पाटीदार महान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की तरह आईपीएल खिताब का बचाव करने वाले कप्तानों की सूची में शामिल होने से बस एक कदम दूर हैं, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान किसी और की नकल करने के बजाय एक नेतृत्वकर्ता के रूप में अपना अलग रास्ता बनाना चाहते हैं। पाटीदार ने 2025 में आरसीबी को उनका पहला आईपीएल खिताब दिलाया था, और अब उन्हें लगातार दूसरा खिताब जीतने के लिए रविवार को गुजरात टाइटंस को हराना होगा। धोनी और रोहित शर्मा की तरह खिताब बचाने की उपलब्धि के करीब पहुंचने पर पूछे गए सवाल पर पाटीदार ने कहा कि उनका ध्यान तुलना पर नहीं, बल्कि अपने खेल और टीम के प्रदर्शन पर है।

आगे या पीछे के बारे में नहीं सोचता

उन्होंने कहा, "हर कप्तान ट्रॉफी जीतना चाहता है, लेकिन मैं खुद को नहीं बदलता। मैं जैसा हूं, वैसा ही रहना महत्वपूर्ण है। मैंने कभी यह नहीं सोचा कि किसी दूसरे कप्तान ने क्या किया है और मुझे उनकी बराबरी करनी है या नहीं।" पाटीदार ने कहा कि उनका क्रिकेट सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है और वह हमेशा वर्तमान पर ध्यान केंद्रित रखते हैं। उन्होंने कहा, "मैं आगे या पीछे के बारे में नहीं सोचता। मेरा पूरा ध्यान इस समय फाइनल पर है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें आरसीबी के विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार जैसे सीनियर खिलाड़ियों से सीखने का बहुत फायदा मिला है। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है, खासकर मैदान के बाहर और मैदान पर। मुझे बहुत मदद मिली है। कई अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिनसे मुझे बहुत अच्छे सुझाव मिल रहे हैं। इसलिए मैं उन सुझावों को समझने और उन्हें खेल में लागू करने की कोशिश कर रहा हूं।”

मध्य प्रदेश के इस क्रिकेटर ने आरसीबी के कोचिंग स्टाफ (एंडी फ्लावर और मो बोबट) को भी श्रेय दिया, जिन्होंने उन्हें काम करने के लिए पर्याप्त स्वतंत्रता दी। उन्होंने कहा, "प्रबंधन की भी इसमें बड़ी भूमिका है क्योंकि वे मुझ पर कभी दबाव नहीं डालते। वे जानते हैं कि मैं किस तरह का खिलाड़ी हूं। यहां तक कि सीनियर खिलाड़ी भी जानते हैं कि मैं किस तरह का खिलाड़ी हूं। मुझे प्रबंधन और सीनियर खिलाड़ियों का अच्छा समर्थन है। इसलिए मुझे कभी ऐसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। मैं अपने खेल में पूरी तरह से रम गया हूं।"

पाटीदार ने बताया कि उन्हें नेतृत्व की भूमिका का एक और महत्वपूर्ण पहलू भी पसंद है, जो टीम के युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करना है। उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा उनके साथ समय बिताना अच्छा लगता है। मैं हमेशा उन्हें यह समझाने की कोशिश करता हूं कि खुद जैसा होना कितना जरूरी है। मैं 2021 में इस स्थिति से गुजर चुका हूं। मैं सीनियर खिलाड़ियों को देख रहा था, उनमें चिंता और घबराहट थी।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।