राजस्थान रॉयल्स ने कब-कब प्लेऑफ में बनाई जगह? सिर्फ एक बार मिली है ट्रॉफी
राजस्थान रॉयल्स की टीम सातवीं बार आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। टीम ने 2008 में ट्रॉफी जीती थी और उसके बाद से 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रविवार को मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। राजस्थान के अंतिम-4 में जगह बनाने के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में जगह बनाने के सभी रास्ते बंद हो गए और टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। राजस्थान की टीम ने सातवीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई है लेकिन सिर्फ एक बार ही ट्रॉफी को चूम सकी है। राजस्थान पिछले चार सीजन में तीन बार अंतिम-4 में पहुंचने में सफल रही है लेकिन खिताब तक नहीं पहुंच सकी है।
राजस्थान 7वीं बार प्लेऑफ में
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल के इतिहास में सातवीं बार आईपीएल प्लेऑफ में पहुंची है। राजस्थान ने 2008, 2013, 2015, 2018, 2022, 2024 और 2026 में अंतिम-4 तक पहुंची है। राजस्थान ने पिछली बार 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां गुजरात टाइटंस से उसे हार मिली थी। 2024 में राजस्थान की टीम तीसरे स्थान पर रही थी। दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे हराया था। राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल में सबसे पहली ट्रॉफी जीतने वाली टीम है। राजस्थान 2008 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि उसके बाद से टीम अब तक सिर्फ एक बार ही फाइनल तक का सफर तय कर पाई है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम 2016 और 2017 में सस्पेंड होने के कारण दो सीजन नहीं खेल पाई थी। इसके अलावा उन्होंने अपने खेले गए कुल 17 एक्टिव सीजन में से 7 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है।
राजस्थान ने आखिरी मुकाबले में मुंबई को हराया
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ का टिकट कटाया। रॉयल्स ने आठ विकेट पर 205 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियंस की पारी को नौ विकेट पर 175 रन पर रोक दिया। इस जीत के साथ रॉयल्स ने 16 अंक लेकर तालिका में चौथा स्थान पक्का किया।
इस जीत के साथ ही रॉयल्स के 14 मैचों में 16 अंक हो गए और उसने अंक तालिका में चौथा स्थान पक्का कर लिया। इसके साथ ही पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदें खत्म हो गईं। प्लेऑफ की दौड़ से पहले से ही बाहर मुंबई इंडियन्स का अभियान नौवें स्थान पर खत्म हुआ। टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने 60, जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या ने 34 और विल जैक्स ने 33 रन का योगदान दिया।
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर राजस्थान की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही, लेकिन ध्रुव जुरेल ने 26 गेंद में 38, आर्चर ने 15 गेंद में 32, दासुन शनाका ने 15 गेंद में 29 और यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंद में 27 रन का अहम योगदान दिया। रविंद्र जडेजा (नाबाद 19) और नांद्रे बर्गर (नाबाद 10) ने आखिरी ओवरों में 13 गेंद में 30 रन की साझेदारी कर टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



