पहले क्वालीफायर में बेंगलुरु-गुजरात की प्लेइंग इलेवन, जानिए क्या हुए हैं बदलाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

पहले क्वालीफायर में बेंगलुरु-गुजरात की प्लेइंग इलेवन, जानिए क्या हुए हैं बदलाव

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर खेला जा रहा है। धर्मशाला में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। बेंगलुरु ने भी बदलाव किए हैं। टाइटंस ने शुरुआती एकादश में अरशद खान की जगह कुलवंत खेजरोलिया को मौका दिया है। आरसीबी ने टिम डेविड को शुरुआती एकादश में जबकि रोवमैन शेफर्ड को इंपैक्ट खिलाड़ी की सूची में रखा है।

रजत पाटीदार ने टॉस पर कहा, ''विकेट काफी अच्छा नजर आ रहा है। काफी सख्त है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आएगी, इसलिए मुझे लगता है कि पूरे 40 ओवरों में इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। हम अच्छा स्कोर बनाकर उन्हें दबाव में रखना चाहते हैं। क्वालीफायर 1 जीतकर सीधे फाइनल में जाने का यह शानदार मौका है, लेकिन हम एक बार में केवल एक ही मैच पर ध्यान दे रहे हैं। हम इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। घास नहीं है और बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी रहेगी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

धर्मशाला की परिस्थितियों में ये गुण हमेशा कारगर साबित हुए हैं। रोशनी में गेंद को स्विंग कराने और आखिरी ओवरों में गति में बदलाव करने वाले गेंदबाज यहां बड़े स्कोर वाले मुकाबलों में भी असरदार रहे हैं।

शुभमन गिल ने कहा, ''हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। विकेट अच्छा दिख रहा है, लेकिन हमने देखा है, और विशेष रूप से इस मैदान पर, दूसरी पारी में थोड़ी ओस रहती है। इसलिए बेहतर है कि हम बोर्ड पर अच्छा स्कोर लगाएं और फिर उसे डिफेंड करें। हम पूरे टूर्नामेंट में शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और उम्मीद है कि आज भी हम उसी लय को जारी रखेंगे। मैंने यहां अंडर-14 और अंडर-16 के दिनों में बहुत खेला है। मैंने यहां काफी समय बिताया है, इसलिए म्मीद है कि यह अनुभव हमारे काम आएगा। और हाँ, यह दुनिया के सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक है। टीम में एक बदलाव है। कुलवंत अरशद खान की जगह प्लेइंग इलेवन में आएंगे।''

इस सत्र के तीन में से दो मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं। इसकी बड़ी वजह यह रही कि गेंद पुरानी होने और ओस पड़ने के बाद बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

गुजरात-बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन-

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।